
Also Read
Designate an area spacious enough for a yoga mat for stretching and core exercises. Dumbbells and a bench are used to work your muscles, and equipment can be stored under the bed or in a closet to maximize space. Adapt your surroundings to suit your chosen workout: HIIT may require more room and a solid surface, while yoga, Pilates, or weight training can be done in various settings, even on a living room rug.
स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज आपको फिट रखने व बहुत सी बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है। क्या आप जानते हैं कि इस एक्सरसाइज को वर्कआउट से पहले व वर्कआउट के बाद में वार्मअप और कूल डाउन के रूप में प्रयोग होता है। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज हाई ब्लड प्रेशर (Stretching Exercises For BP) से बचने के लिए भी किया जाता है। एक्सपर्ट मानते हैं कि, बीपी को कंट्रोल करने के लिए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज (Stretching Exercises For High BP) फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे आप कुछ देर के लिए की गई स्ट्रेचिंग के माध्यम से ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं।
जब आप स्ट्रेचिंग करते हैं तो आपको लगता है कि केवल आपकी मसल्स स्ट्रेच हो रही हैं। लेकिन इससे आपकी ब्लड वेसल्स भी स्ट्रेच होती हैं। न केवल मसल्स से बल्कि आपकी आर्टरीज से भी स्ट्रेचिंग अकड़न कम होती है। ऐसे आपकी रक्त प्रवाह से ब्लड प्रेशर कम होता है।
एक स्टडी के अनुसार, दोनों ही एक्सरसाइज जैसे वॉकिंग या स्ट्रेचिंग करने वाले लोगों में ब्लड प्रेशर कम होता नजर आने लगा। लेकिन, वॉकिंग के मुकाबले स्ट्रेचिंग करने से लोगों का ब्लड प्रेशर अधिक कम होता प्रतीत हुआ। इसका एक कारण यह भी है कि इसके दौरान आपकी पूरी बॉडी में एक खिंचाव महसूस होता है जोकि वॉकिंग के दौरान इतना नहीं होता है।
लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वॉकिंग किसी भी काम की नहीं है या उससे आपको कोई लाभ नहीं मिलता है। वॉकिंग से भी आपकी सेहत अच्छी रहती है व रोजाना वॉकिंग करने से आप न तो किसी बीमारी की चपेट में आते हैं और आपकी सारी सेहत पर इसके बहुत सारे सकारात्मक नतीजे देखने को मिलते हैं।
इसलिए आपको हर रोज अपने स्वस्थ शरीर के लिए लगभग आधे घंटे तक रोजाना नियमित रूप से स्ट्रेचिंग करनी चाहिए। इससे आपका ब्लड प्रेशर तो नियंत्रण में रहेगा ही साथ में इससे आपके शरीर में लचकता आती है और आपके शरीर को एक बैलेंस मिलता है। स्ट्रेचिंग से आपकी मसल्स मजबूत बनती हैं और वह लंबे समय तक ऐसी ही रहती हैं।
न केवल हाई ब्लड प्रेशर बल्कि गठिया व गर्दन या कमर में दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए भी स्ट्रेचिंग एक बहुत ही अच्छी गतिविधि होती है।
पर यह ध्यान रखना होगा कि आप इसे नियमितता से कर रहे हैं। क्योंकि यदि आप एक दिन स्ट्रेचिंग करके व अगले तीन दिन तक छोड़ देते हैं तो इससे आपको कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। इसे केवल कुछ ही दिनों के लिए नहीं बल्कि कुछ हफ्तों या कुछ महीनों तक ऐसे ही जारी रखें।
यह सब करने से पहले एक बार आपको अपने डॉक्टर से अवश्य सलाह ले लेनी चाहिए। यदि वह इसकी आज्ञा दे देते हैं तो आप उनसे समय अवधि व किस प्रकार की स्ट्रेचिंग करनी है इस बारे में भी पूछ सकते हैं।