... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : September 3, 2019 6:12 PM IST
वेट लॉस के लिए एक दिन में कितने कदम पैदल चलना चाहिए.
वेट लॉस और तेजी से वजन घटाने के उपाय के बारे में ज्यादातर लोग सर्च करते हैं. लेकिन वेट लॉस के लिए जो काम करने होते हैं उन्हें लोग ठीक से करते नहीं हैं। अगर आप भी वजन कम करने के उपाय खोज रहे हैं तो आपको बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी है। आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं. Walking And Weight Loss रोजाना सिर्फ पैदल चलकर भी आप तेजी से वेट लॉस कर सकते हैं. वजन कम करने के लिए वॉकिंग कितनी करनी है, यह सबसे जरूरी बात है.
वजन कम करने के लिए पैदल चलना सबसे बेहतर तरीकों में एक है लेकिन इसके लिए आपको पूरा मन बनाना होगा। पैदल चलने से वजन घट सकता है और आपका फिटनेस लेवल भी बढ़ जाएगा।
किसी भी एक्सपर्ट्स के पास आप जाते हैं तो सबसे पहले आपको वह पैदल चलने की सलाह देता है। अगर आप पैदल चलते हैं तो आपका शरीर अचानक से किसी ज्यादा जोर और मेहनत को महसूस नहीं करता है और आपके फिटनेस का काम भी शुरू हो जता है।
सबसे अहम सवाल यही होता है कि वजन कम करने के लिए कितना पैदल चलना चाहिए ? अगर आप सच में अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आपको पैदल चलने के कुछ नियम अपनाने होंगे। पैदल चलने का सबसे अहम नियम तो यह है कि इसमें निरंतरतता होनी चाहिए। महिलाएं हाथ का फैट कैसे कम करें।
पैदल चलने से वजन आपका तभी कम हो सकता है जब आप एक दिन में कम से कम 10 हजार कदम चलते हैं। दस हजार कदम आपको चलने के लिए लगभग 30 से 40 मिनट का समय लगता है।
वजन घटाने के लिए डाइट चार्ट में हरी बींस को करें शामिल हड्डियां भी होगीं मजबूत।
जब आप शुरूआत में पैदल चलना शुरू करते हैं तो यह थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन अगर आपको मोटापा कम करना है और वजन घटाना है तो आपको 10 हजार कदम चलना ही पड़ेगा।
जब आप 10 हजार कदम चलने लगें तो इसे बढ़ाकर 12 हजार से 15 हजार कदम तक लेकर जाएं। एक दिन में आप अगर दिन की शुरूआत 10 हजार कदम चलने से करते हैं तो कुछ ही दिनों में आपका वजन कम होने लगता है। वजन घटने के साथ आपका फिटनेस लेवन भी हाई होने लगता है।
पैदल चलने के लिए टिप्स उन लोगों के लिए बहुत खास होते हैं जो लोग डेस्क जॉब या पूरा दिन बैठकर काम करते हैं। अगर आप सुबह पैदल नहीं चल पा रहे हैं तो आप अपने काम के दौरान भी बार-बार उठें और पैदल चलें। घर में लिफ्ट का उपयोग न करें।
थोड़ी दूरी के लिए साधन का उपयोग न करें। दिन में कोशिश करके ज्यादा से ज्यादा पैदल चलें। अगर आपके पास स्मार्ट मोबाइल फोन है तो इसमें स्टेप काउंट करने वाले किसी एप का भी आप उपयोग कर सकते हैं।