
Also Read
Medically Verified By: Dr. Rohit Sane
Kise Kitna Protein Intake Karna Chahiye: आजकल बहुत से लोग जिम जा रहे हैं और अपनी बॉडी बना रहे हैं। ऐसे में प्रोटीन लेना सबसे ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि यह मसल गेन करने और स्ट्रेंथ को बढ़ाने में फायदेमंद होता है। जिम जाने वालों की प्रोटीन का मात्रा निर्धारित होती है, लेकिन वह लोग जो बिल्कुल एक्सरसाइज नहीं करते हैं या जो हल्की-फुल्की कसरत करते हैं, उन्हें कितनी मात्रा में प्रोटीन इनटेक करना चाहिए? हम में से बहुत लोगों को इसकी जानकारी नहीं है, इसलिए जितना प्रोटीन जिम वाले खाते हैं हम भी अपनी ताकत बढ़ाने के लिए उतना ही प्रोटीन खाना शुरु कर देते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं यह गलत है? जी हां, इस विषय पर गहन जानकारी, आयुर्वेदिक डॉक्टर रोहित साने ने शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर हर लाइफस्टाइल वाले व्यक्ति के लिए प्रोटीन की सही मात्रा बताई है। ताकि सभी अपने शरीर के हिसाब से ठीक प्रोटीन ले पाएं। तो अगर आप भी अपने वजन और डेली रूटीन के हिसाब से, प्रोटीन इनटेक की क्वांटिटी के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा पढ़ें।
डॉक्टर का कहना है कि 'लोग अक्सर कहते हैं कि हर दिन इतना प्रोटीन लेना ही चाहिए, लेकिन सच यह है कि फिक्स्ड प्रोटीन इनटेक सबके लिए काम नहीं करता है। प्रोटीन की रिक्वायरमेंट आपके डेली लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है, सिर्फ बॉडी वेट पर नहीं।' इसलिए आपको आपके लाइफस्टाइल के हिसाब से डॉक्टर द्वारा बताए प्रोटीन इनटेक की मात्रा के बारे में बताते हैं।
डॉक्टर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 'अगर आप ज्यादा एक्सरसाइज नहीं करते हैं और मोस्टली सेडेंटरी लाइफस्टाइल है, सिर्फ नॉर्मल वॉकिंग या डेली एक्टिविटी करते हैं तो लगभग 0.8 ग्राम प्रोटीन/Kg बॉडी वेट में काफी होता है। यह बॉडी रिपेयर और इम्यूनिटी के लिए बहुत होता है।'
वहीं डॉक्टर ने बताया कि अगर आप थोड़ी बहुत रेगुलर एक्सरसाइज भी करते हैं, जैसे वॉकिंग, योग या लाइट जिम जाना आदि। तो आपके शरीर के लिए प्रोटीन रिक्वायरमेंट थोड़ा सा बढ़ जाता है। यह लगभग 1-1.2 ग्राम प्रोटीन/kg बॉडीवेट हो जाता है। इस सही मात्रा में प्रोटीन इनटेक करना आपकी मसल रिकवरी और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है।
इन सब के अलावा अगर आप हेवी वर्कआउट या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं तो आपके शरीर के लिए प्रोटीन की जरूरत और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इसकी मात्रा 1.5 ग्राम प्रोटीन/kg बॉडी वेट हो जाती है। यानी कि अगर आपका वजन 45 किलो है तो आपको 67.5 ग्राम प्रोटीन का इनटेक करने की जरूरत है। इसी तरह जितना आपका वजन है उस हिसाब से हिसाब लगा सकते हैं। जरूरत अनुसार प्रोटीन खाने से मसल रिपेयर होती हैं और स्ट्रेंथ बढ़ती है।
View this post on Instagram
कई लोग देखा देखी में या इंटरनेट पर उपलब्ध गलत जानकारी की वजह से एक ही मात्रा में प्रोटीन लेना शुरु कर देते हैं। लेकिन यह गलत है। आपको समझना होगा कि प्रोटीन इनटेक का फायदा तभी होगा जब वह आपके शरीर की एक्टिविटी के हिसाब से ही लिया जाए। डॉक्टर ने अपने कैप्शन में आखिर में लिखा है कि आंख बंद करके प्रोटीन न लो, बल्कि स्मार्ट बनकर लो।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
100 ग्राम मूंगफली में लगभग 25.8 ग्राम प्रोटीन होता है।
बादाम, दूध, दही, अंडा, पनीर, मछली, साबुत अनाज, आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अगर प्रोटीन पाउडर अच्छी क्वालिटी का है और उसे अन्य सभी बातों का ध्यान रखते हुए सही मात्रा में लिया जा रहा है, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से सेफ माना जाता है। इसलिए एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार इसे लेना अच्छा विकल्प हो सकता है।
शरीर के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है, जो हमारी मांसपेशियों, स्किन और बालों को बनाने के लेए बेहद जरूरी है, साथ ही यह शरीर को ऊर्जा देने, पाचन क्रिया को चलने व इम्यूनिटी में भी मदद करता है।