hamburger icon
A
Read in English

सेहतमंद रहने के लिए हर हफ्ते कितनी एक्सरसाइज है जरूरी? बता रहे हैं हेल्थ एक्सपर्ट

सेहतमंद रहने की दौड़ में भागना जरूरी नहीं है, बल्कि यह जानना जरूरी है कि आपके लिए हर सप्ताह कितनी एक्सरसाइज करना जरूरी है। आइए जानते हैं इस बारे में क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : July 14, 2026 10:25 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Swetha. A

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहना हर किसी की चाहत है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि आखिर हेल्दी रहने के लिए कितनी एक्सरसाइज करना जरूरी है। कुछ लोग हेल्दी रहने के लिए रोजाना वॉक को सही मानते हैं। वहीं, कुछ लोग घंटों तक जिम में पसीना बहाते हैं, ताकि फैट लॉस को कम किया जा सके। मैं भी कई बार सोचती हूं, लेकिन अक्सर कंफ्यूजन वाली कंडीशन में रहती हूं कि हर हफ्ते कितनी एक्सरसाइज करनी जरूरी है? अगर आपके दिमाग में भी यह सवाल आता है तो आज इसका जवाब देने वाली हैं यशोदा हॉस्पिटल्स, सिकंदराबाद, हैदराबाद की डिप्टी चीफ डाइटीशियन डॉ. श्वेता ए। डाइटिशियन बताती हैं कि एक्सरसाइज का सही समय और प्रकार आपकी उम्र, फिटनेस लेवल और हेल्थ कंडीशन पर निर्भर करता है।

हर हफ्ते कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

डॉ. श्वेता के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसमें तेज चाल से पैदल चलना, सामान्य गति से साइकिल चलाना, डांस करना या हल्की-फुल्की एरोबिक जैसी एक्टिविटी को शामिल करना चाहिए। कुछ लोगों को हल्की एक्सरसाइज न करके हैवी वर्कआउट करना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों के लिए दौड़ना, स्वीमिंग करना या हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) बेहतर रहता है। हैवी वर्कआउट करने वाले लोगों के लिए सप्ताह में 75 मिनट एक्सरसाइज करना भी काफी होता है।

एक्सरसाइज अपनी उम्र और सेहत के हिसाब से करनी चाहिए। एक्सरसाइज अपनी उम्र और सेहत के हिसाब से करनी चाहिए।

एक्सरसाइज को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटा जा सकता है?

हेल्थ एक्सपर्ट बताती हैं कि जिन लोगों के पास लगातार समय नहीं है, वो 30 मिनट, 45 मिनट या फिर लगातार 1 घंटा एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोग दिनभर में 10-10 मिनट के तीन सेशन में भी फिजिकल एक्टिविटी करके शरीर को सेहतमंद रख सकते हैं।

सिर्फ कार्डियो नहीं, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी है जरूरी

सेहतमंद रहने के लिए अक्सर लोग समझते हैं कि सिर्फ वॉक या कार्डियो एक्सरसाइज ही काफी है, लेकिन ऐसा नहीं है। डॉ. श्वेता कहती हैं कि सप्ताह में कम से कम दो दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरूर करनी चाहिए। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से शरीर के बड़े मसल्स ग्रुप जैसे पैर, पीठ, छाती, कंधे, हाथ और पेट की मांसपेशियों को टोन करने में मदद मिलती है।

एक्सपर्ट बातती हैं कि कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का संतुलित संयोजन हड्डियों को मजबूत बनाता है, मांसपेशियों की ताकत बढ़ाता है, मेटाबॉलिज्म बेहतर करता है और बढ़ती उम्र में शरीर को ज्यादा एक्टिव बनाए रखता है। फिटनेस का मतलब केवल कैलोरी बर्न करना नहीं है। शरीर का लचीलापन (Flexibility) और संतुलन (Balance) भी उतना ही जरूरी है।

सेहतमंद रहने के लिए छोटी- छोटी एक्टिविटी है जरूरी है

अगर आपको लगता है कि फिट रहने के लिए रोज जिम जाना जरूरी है, तो यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है। दिनभर की छोटी-छोटी फिजिकल एक्टिविटी भी आपकी सेहत पर पॉजिटिव असर डालती है। इसके लिए आप नीचे बताई गई चीजों को रोजाना की एक्टिविटी में शामिल कर सकते हैंः

  1. लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करना
  2. ऑफिस में बीच-बीच में टहलना
  3. घर के काम खुद करना
  4. पास की जगहों पर पैदल या साइकिल से जाना

ये सभी आदतें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को बेहतर बनाने में मदद करती हैं।

डॉ. श्वेता का कहना है कि फिट रहने का सबसे बड़ा मंत्र है- "कुछ करना, कुछ भी न करने से हमेशा बेहतर होता है।" एक्सरसाइज में रेगुलर बनाए रखें, अलग-अलग तरह की एक्टिविटी करें और धीरे-धीरे अपनी क्षमता के अनुसार एक्टिविटी बढ़ाएं। यही आदत लंबे समय तक आपको हेल्दी रखने और कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। एक्सरसाइज आपके लिए बहुत जरूरी है। लेकिन आपको किसी प्रकार की बीमारी है या आप किसी खास तरह की दवा का सेवन कर हैं तो एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।