Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
चाहे बात खाना पकाने की हो, बेकिंग या लाटे जैसी चीज़ें बनाने की, लगभग सभी हेल्दी रेसिपीज़ में नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, हर तरह का खाना पकाने के लिए नारियल के तेल का उपयोग करना हेल्दी हो सकता है। लेकिन नारियल का तेल कितना खाना ठीक है? आप इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं कर सकते कि नारियल के तेल या कोकोनट ऑयल में फैट भी बहुत होता है और आपको नारियल का तेल सीमित मात्रा में खाना चाहिए। न्यूट्रिशनिस्ट उर्वशी साहनी बता रही हैं कि आपको एक दिन में कितना नारियल तेल खाना चाहिए।
एक बड़े चम्मच नारियल के तेल में लगभग 11 ग्राम सैचुरेटेड फैट होता है। चूंकि सैचुरेटेड फैट आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है, इसलिए एक दिन में आप जितनी कैलोरी लेते हैं उनका 10 प्रतिशत से अधिक हिस्सा सैचेरेटेड फैट का नहीं होना चाहिए। यह ध्यान में रखना भी महत्वपूर्ण है कि जो भी तेल आप खाते हैं, आपके उससे मिलनेवाला फैट आपके कुल कैलोरी इंटेक का लगभग 20% होना चाहिए। ऐसा कहा जा रहा है, नारियल के तेल में मौजू लगभग आधे सैचुरेटेड फैट लॉरिक एसिड होता है, जो आपके एचडीएल कोलेस्ट्रोल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को बढ़ा सकता है। हालांकि, एक चम्मच नारियल के तेल में लगभग 40.5 कैलोरी होती है। तो एक दिन में केवल 1-2 चम्मच नारियल के तेल खाना चाहिए, खासकर अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो।
कम तेल खाने के लिए टिप्स
• कम तेल खाने का सबसे अच्छा तरीका खाना पकाने के तरीके को बदलना है; जैसे फ्राइंग या तलने की बजाय, बेकिंग या भाप में (स्टीमिंग) खाना पकाएं। अगर आप खाना पकाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल कर रही हैं तो याद रखें कि नारियल का तेल 177 डिग्री सेल्सियस के कम स्मोकिंग पॉइंट पर भी जल जाता है। इसलिए इसका इस्तेमाल डीप फ्राइंग के लिए कभी नहीं करना चाहिए। रिफाइंड नारियल तेल का हाई स्मोकिंग पॉइंट 232 डिग्री सेल्सियस है और यह ज़्यादा तापमान पर फ्राइंग के लिए सबसे अच्छा है, यह कहना है न्यूट्रिशनिस्ट उर्वशी साहनी का।
• मूंगफली, एवोकाडो, ऑलिव, नट्स और सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज जैसे खाद्य पदार्थों को अपने भोजन में शामिल करें ताकि आपको फैट प्राप्त हो सके।
Read this in English.
अनुवादक:Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत: Shutterstock