Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Soha Ali Khan: सोहा अली खान सबसे फिट और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी खूबसूरती के लाखों लोग दीवाने हैं। सोहा को अच्छी फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। वह अक्सर जिम करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करती हैं। वह डाइट भी हेल्दी लेती हैं और फास्ट फूड्स से परहेज करती हैं। वह 47 साल की उम्र में भी काफी यंग और हेल्दी दिखती हैं। यही वजह है कि कई लोग उन्हें फिटनेस के लिए इंस्पिरेशन मानते हैं। इसलिए उनके फैंस उनकी डाइट ओर लाइफस्टाइल के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। आपको बता दें कि सोहा के फिटनेस और स्किन का एक सीक्रेट बादाम भी है। जी हां, सोहा ने एक इवेंट में बताया कि वह रोजाना बादाम खाती हैं। बादाम काफी हेल्दी होते हैं, यह स्किन के लिए भी अच्छा होते हैं।
सोहा अली खान रोजाना एक मुट्ठी बादाम खाती हैं। एक इवेंट में जब thehealthsite ने उनसे पूछा कि आप एक दिन में कितने बादाम खाती हैं, तो उन्होंने कहा "मैं रोज एक मुट्ठी यानी 23 - 25 बादाम खाती हूं। मैं अपनी रोज की डाइट में बादाम जरूर शामिल करती हूं। बादाम खाने में कई न्यूट्रीशन होते हैं, जो हेल्थ और स्किन के लिए जरूरी होते हैं।"
सोहा अपनी डेली डाइट में बादाम जरूर खाती हैं। वह बादाम को कई अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करती हैं। वह बादाम की स्मूदी खाना पसंद करती हैं। सोहा को बादाम पैनकेक भी काफी पसंद है। इसके अलावा, सोहा बादाम को सीधेतौर पर भी खाती हैं। सोहा बताती हैं, भीगे हुए बादाम सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
सोहा अली खान बताती हैं "मैं ज्यादा फूडी नहीं हूं, मैं सिर्फ हेल्दी चीजें ही खाती हूं। मैं सब कुछ खाती हूं, लेकिन सिर्फ हेल्दी। मैं बैलेंस डाइट लेती हूं, जिसमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स और विटामिन्स होते हैं।"
सोहा बताती हैं, "आप जो खाते हो, वो स्किन पर भी दिखता है। अगर आप हेल्दी खाएंगे, तो स्किन ग्लो करेगी। मैं भी काफी हेल्दी खाना खाती हूं, इसका असर मेरी स्किन पर भी दिखाता है। इसके अलावा, मैं चेहरे की क्लींजिंग अच्छे से करती हूं। मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीनि भी जरूर लगाती हूं।"