Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Micronutrients in Celebrity Diet: टाइगर श्रॉफ और वरूण धवन मसल्‍स ग्रोथ के लिए लेते हैं ये 5 माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, बाइसेप्‍स बनेंगे स्‍ट्रॉंग

हमारी बॉडी को मैक्रोन्यूट्रिएंट्स (Macronutrients) के साथ ही माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (Micronutrients) की भी खास जरूरत होती है। आज हम आपको सेलिब्रिटी डाइट में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स के फायदे और स्‍त्रोत (Benefits and source of Micronutrients) बता रहे हैं।

Micronutrients in Celebrity Diet: टाइगर श्रॉफ और वरूण धवन मसल्‍स ग्रोथ के लिए लेते हैं ये 5 माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, बाइसेप्‍स बनेंगे स्‍ट्रॉंग
टाइगर और वरूण को घर का बना खाना पसंद है। इनकी डेली डाइट में मैक्रोन्यूट्रिएंट्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स दोनों की सही मात्रा होती है।

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : May 22, 2021 12:09 PM IST

अगर आपको किसी व्‍यक्ति की डाइट और लाइफस्‍टाइल का पता लगाना है तो इसका जवाब आपको उसकी बॉडी से मिल जाएगा। दरअसल, हम जो भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारी बॉडी पर दिखता है। अगर आप एक बैलेंस डाइट लेते हैं, फ्रूट्स, ग्रीन वेजिटेबल और अच्‍छी मात्रा में लिक्विड का सेवन करते हैं तो आपको न ही कभी अंडरवेट की प्रॉब्‍लम होगी और न ही ओवरवेट की समस्‍या से जूझना पड़ेगा। लेकिन अगर आप फास्‍ट फूड खाने के शौकीन हैं, देर रात तक जगना पसंद है और सॉफ्ट ड्रिंक्‍स आपकी जान हैं तो ये समझएि कि आप हमेशा बीमारियों से जूझेंगे और आपको मनपसंद बॉडी शेप भी नहीं मिलेगी। सेलिब्रिटीज को लोग अपना रोल मॉडल इसलिए मानते हैं क्‍योकि ज्‍यादातर सेलेब्‍स बैलेंड डाइट लेते हैं और हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल फॉलो करते हैं। अगर आप बॉलीवुड के फिट एक्‍टर (Bollywood Fit Actors) अक्षय कुमार, अनिल कपूर, दिशा पाटनी, टाइगर श्राफ, दीपिका पादुकोण, वरूण धवन और आलिया भट्ट जैसे एक्‍टर की डाइट और लाइफस्‍टाइल के बारे में जानेंगे तो आपको पता चलेगा ये कोई भी ऐसी चीज नहीं लेते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो। यही कारण है कि इनकी बॉडी और फिटनेस को देखकर हर कोई WOW बोलता है। ऐसे एक्‍टर अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन और फैट के साथ ही माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (Micronutrients in Celebrity diet in hindi)का भी खास ध्‍यान रखते हैं। फिटनेस एक्‍सपर्ट कहते हैं कि शरीर को हेल्‍दी और फिट रखने में 70 प्रतिशत रोल हमारी डाइट का होता है और 30 प्रतिशत रोत एक्‍सरसाइज का होता है। इसलिए आपको अपनी डाइट बहुत सोच समझकर चुननी चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स के बारे में रहे हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

क्‍या होता है माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (What is Micronutrients in hindi)

यह तो ठीक है कि माइक्रोन्यूट्रिएंट्स हमारी सेहत के लिए जरूरी होते हैं लेकिन आखिर क्‍या होते हैं माइक्रोन्यूट्रिएंट्स? दरअसल हमारी बॉडी को दो तरह के पोषक तत्‍वों की जरूरत होती है। पहला होता है मैक्रोन्यूट्रिएंट्स (Macronutrients) यानि कि जो फूड हमें तुरंत एनर्जी और कैलोरीज देते हैं और आपकी बॉडी के ज्‍यादातर अंगों को काम करने में मदद करते हैं, उन्‍हें मैक्रोन्यूट्रिएंट्स कहते हैं। इसमें मुख्‍य रूप से प्रोटीन, कॉर्बोहाइड्रेट और फैट शामिल होते हैं। दूसरा होता है माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (Micronutrients) इसमें मुख्‍य रूप से विटामिन और मिनरल्‍स आते हैं। विटामिंस एनर्जी बनाने, इम्‍युन सिस्‍टम को काम करने में मदद करने और ब्‍लड क्‍लॉटिंग जैसी चीजों के लिए जरूरी होते हैं। जबकि मिनरल्‍स बोन हेल्‍थ और फ्ल्‍यूड बैलेंस जैसे अन्‍य कामों में मदद करते हैं। हालांकि हमारे शरीर को माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की बहुत कम मात्रा में जरूरत होती है। लेकिन अगर शरीर को ये न मिले तो कई तरह की दिक्‍कत आने लगती। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका शरीर सही तरह से काम करें, आप बीमारियों से दूर रहें और आपकी फिटनेस बरकरार रहे तो अपनी डाइट में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (Micronutrients) को बिल्‍कुल भी नजरअंदाज न करें। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि आपको किन माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का सेवन करना चाहिए तो आप किसी डाइटीशियन या एक्‍सपर्ट से सलाह ले सकते हैं।

Also Read

More News

सेलिब्रिटी लेते हैं माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (Micronutrients in Celebrity Diet in hindi)

बॉलीवुड सेलेब्‍स अपनी डाइट बहुत सोच समझकर चुनते हैं। उनकी डेली डाइट में मैक्रोन्यूट्रिएंट्स (Macronutrients) और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (Micronutrients) दोनों होते हैं। अगर बॉलीवुड के टॉप और फिट एक्‍टर टाइगर श्रोफ, वरूण धवन, अक्षय कुमार, अनिल कपूर, दिशा पाटनी, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसे सेलेब्‍स के डाइट से संबंधित इंटरव्यू सुनेंगे या इनके न्यूट्रिशनिस्ट (Nutritionist) से जानेंगे तो पता चलेगा कि इनकी डाइट में लगभग हर तरह के माइक्रोन्यूट्रिएंट्स (Micronutrients) शामिल होते हैं। माइक्रोन्यूट्रिएंट्स बॉडी की टोनिंग, मसल्‍स ग्रोथ, बैक फिटनेस और पूरी बॉडी की फिटनेस के लिए बहुत जरूरी होते हैं। टाइगर श्रॉफ और वरूण धवन आज की जनरेशन के सबसे फिट एक्‍टर जानते हैं। ये दोनों ही एक्‍टर अपनी डाइट को लेकर बहुत स्‍ट्रीक्‍ट रहते हैं। टाइगर श्रॉफ पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं। हालांकि वो कभी कभी अंडों का सेवन करते हैं। टाइगर और वरूण को घर का बना खाना पसंद है। इनकी डेली डाइट में मैक्रोन्यूट्रिएंट्स और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स दोनों की सही मात्रा होती है। एक्‍सरसाइज के अलावा ये दोनों पोषक तत्‍व इन्‍हें हैवी मसल्‍स गेन करने, 6 पैक एब्‍स, बाइसेप्‍स और टोन बॉडी देने में मदद करते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

माइक्रोन्यूट्रिएंट्स के 5 बेस्‍ट सोर्स (Best Source of Micronutrients)

  1. माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, बीटा-अलैनिन (Beta-Alanine) एक नॉन एसेंसशियल अमीनो एसिड है। बीटा-अलैनिन कार्नोसिन का उत्पादन करने में मदद करता है, जो मांसपेशियों में पीएच लेवल को संतुलित करता है और लैक्टिक एसिड से लड़ने में मदद करता है जिससे आपको थकान और कमजोरी होती है। बीटा-अलैनिन के स्‍त्रोत ( Source of Beta-Alanine in hindi) मीट, पोल्‍ट्री और फिश हैं।
  2. हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन सी का बहुत बड़ा रोल होता है। विटामिन सी कोलेजन के निर्माण के लिए आवश्यक है। स्‍टडी बताती हैं कि विटामिन सी हड्डियों की मजबूती और बॉडी टोनिंग में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। लेकिन विटामिन सी का ज्‍यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। नींबू, संतरा, आंवला और आम आदि विटामिन के स्‍त्रोत ( Source of Vitamin C in hindi) हैं।
  3. सेलेनियम माइक्रोन्यूट्रिएंट्स इम्‍युन सिस्‍टम को मजबूत करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। सेलेनियम के स्‍त्रोतों ( Source of Selenium in hindi) में ब्रोकली, लहसुन, जौ और टूना शामिल हैं।
  4. एक बेहतरीन माइक्रोन्यूट्रिएंट्स में फॉस्‍फोरम को बिल्‍कुल नहीं भूला जा सकता है। यह शरीर के लिए कितना जरूरी होता है इस‍का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि हमारे सेल्स की मेम्ब्रेन फॉस्फोरस की बनी होती है। दही, टर्की और साल्‍मन मछली फॉस्‍फोरस के स्‍त्रोत (Source of Phosphorus in hindi) हैं।
  5. जिंक (Zinc) का हमारी बॉडी में बहुत बड़ा रोल होता है। जिंक मेटाबॉलिज्‍म, डाइजेशन और नर्व सिस्‍टम जैसे कई प्रोसेस के लिए जरूरी होता है। जिंक इम्‍युन सेल्‍स का निर्माण करने और इसके विका के लिए भी जिम्‍मेदार होता है। अगर आप इम्‍युन सिस्‍टम अच्‍छा है तो आपकी मसल्‍स ग्रोथ असानी से होगी। काजू, पालम, मशरूम, ब्रोकली और लहसुन में अच्‍छी मात्रा में जिंक (Source of Zinc in hindi) होता है।