
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : February 9, 2023 11:33 AM IST
पुराने समय से ही सुबह जल्दी उठने यानि ब्रह्म मुहूर्त में जागने पर जोर दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि सुबह जल्दी उठना हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। जल्दी सुबह उठकर काफी सारे काम आराम से निपटाए जा सकते हैं। पढ़ाई करना हो या योग करना, हर मामले में सुबह जल्दी उठाना फायदेमंद होता है। लेकिन अब ज्यादातर लोगों की देर से उठने की आदत बन गई है। हालांकि लाइफ में कभी ना कभी हर किसी के साथ ऐसा जरूर हुआ होगा जब आप सुबह जल्दी उठने का प्लान तो करते हैं, लेकिन उठ नहीं पाते। फिर चाहें कितने ही अलार्म क्यों ना बज जाएं। आपको जल्दी उठाने में अलार्म भी फेल हो जाते हैं। इसकी वजह सिर्फ और सिर्फ आपका आलस है। अब ऐसे में आपकी मदद कुछ खास तरीके कर सकते हैं। वो तरीके क्या हैं, जो आपको सुबह जल्दी उठाने में मददगार हो सकते हैं, चलिए जान लेते हैं।
अलार्म की आवाज से भी अगर आपकी नींद सुबह नहीं खुलती, तो यह खास तीन तरीके आपके काफी काम आने वाले हैं।
अगर आप भी सुबह जल्दी तो उठना चाहते हैं, लेकिन उठ नहीं पाते। ऐसे में आप रात को जल्दी सोने की कोशिश करें। रोज रात को 9 से 10 बजे के बीच अपने बेड पर पहुंच जाएं। इसके अलावा अगर आप चाहते हैं, कि बेड पर सोते ही आपको नींद आ जाए तो मोबाइल, टीवी या फिर लैपटॉप को खुद से दूर रखें। इसके विकल्प में आप कोई पसंदीदा किताबें पढ़ सकते हैं। इसके अलावा सॉफ्ट सी म्यूजिक सुनकर भी जल्दी और अच्छी नींद में डूबा जा सकता है। ऐसा करने से सुबह नींद भी जल्दी खुलेगी और आप खुद को पूरा दिन फ्रेश भी महसूस करेंगे।
जल्दी सुबह उठने की चाहत रखते हैं तो इसके लिए आपको अच्छे मोर्निंग रूटीन बनाने की जरूरत है। काफी लोग होते हैं, जिन्हें सुबह यात्रा पर जाने के लिए बस, ट्रेन या फ्लाईट पकड़नी होती है। जिसकी वजह से नींद खुद ही अपने आप खुल जाती है। इसी तरह आपको सुबह का मजबूत रूटीन बनाना चाहिए। आप अपने मॉर्निंग रूटीन में जिम जाना, योगा करना, वाक पर जाना और ध्यान करने जैसी चीजों को हिस्सा बना सकते हैं। यह सभी ऐसे मॉर्निंग रूटीन हैं, जिनकी वजह से नींद सुबह जल्दी खुल जाएगी।
सुबह जल्दी उठने के लिए रात को हल्का डिनर करना चाहिए। आप सलाद, सूप या फिर कुछ हल्का फुल्का खा सकते हैं। इसके अलावा ओट्स खाना भी फायदेमंद हो सकता है। रात को हल्का डिनर करना हेल्थ के लिए कई लिहाज से फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो सोने के करीब दो तीन घंटे पहले रात का डिनर कर लेना चाहिए। ताकि उसे पचने का समय भी मिल सके और डायजेशन दुरुस्त रहे।
तो यह तरीके ऐसे हैं, जिन्हें अगर आपने अपने जीवन में अपना लिया, तो सुबह उठने के लिए किसी अलार्म की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। अच्छी हेल्थ और अच्छे मूड के लिए सुबह उठना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।