एक्सरसाइज करते समय पसीना निकलना कितना जरूरी

एक्सरसाइज करने के बाद पसीना निकला या नहीं इस बात की चिंता अक्सर लोगों में देखी जाती है. जो लोग वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज या वर्कआउट करते हैं उनको लगता है कि पसीना निकलने का मतलब है, वजन कम करने का काम ठीक से हो रहा है. तो क्या एक्सरसाइज करने के बाद पसीना निकलना इतना महत्वपूर्ण है ? आइए जानते हैं कुछ खास तथ्य जो एक्सरसाइज या वर्कआउट के बाद पसीना निकलने पर प्रकाश डालते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 2, 2019 12:16 PM IST

एक्सरसाइज करने के बाद पसीना निकला या नहीं इस बात की चिंता अक्सर लोगों में देखी जाती है. जो लोग वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज या वर्कआउट करते हैं उनको लगता है कि पसीना निकलने का मतलब है, वजन कम करने का काम ठीक से हो रहा है. तो क्या एक्सरसाइज करने के बाद पसीना निकलना इतना महत्वपूर्ण है ? आइए जानते हैं कुछ खास तथ्य जो एक्सरसाइज या वर्कआउट के बाद पसीना निकलने पर प्रकाश डालते हैं.

एक्सरसाइज और पसीना आना 

जब आप सामान्य वर्कआउट या व्यायाम करते हैं तो पसीना कम आता है. वहीं जब आप कार्डियो एक्सरसाइज या रनिंग करते हो तो पसीना ज्यादा आता है. इसका मुख्य कारण यह होता है कि कार्डियों में दिल की धड़कन ज्यादा तेजी होती है, जो पसीना का कारण बनते है. वहीं जब आप हार्ड वर्कआउट करके भी पसीना कम निकाल पाते हैं.

कैसे पता करें कि आप पर्याप्त एक्सरसाइज कर रहे हैं

Is it necessary to sweat during exercise in Hindi

कुछ लोगों के मन में यह भ्रम रहता है कि अगर एक्सरसाइज के बाद पसीना नहीं निकला तो जरूरी कसरत नहीं हो पायी है. जबकि फिटनेस एक्सपर्ट्स की मानें तो हर बार पसीना निकलना जरूरी नहीं है. शरीर से पसीना निकलने की तुलना में अपने वर्कआउट के गोल को प्राप्त करना ज्यादा जरूरी होता है.

वर्कआउट में पसीना आना कितना जरूरी

दरअसल कुछ लोगों में सामान्य कसरत के बाद ही पसीना बहने लगता है. इसका कारण कुछ लोगों में आनुवांशिक भी होता है. कुछ लोगों में हार्ट वर्कआउट करने पर पसीना कम आता है. कार्डियो एक्सरसाइज में पसीना सामान्यतः आता है. एक्सरसाइज और कार्डियो एक्सरसाइज में दिल की धड़कन तेजी से बढ़ती जिससे पसीना निकलता है.

कब होता है नुकसान

कुछ लोगों में एक्सरसाइज और पसीने को लेकर भ्रम रहता है. इसके चलते लोग एक्सरसाइज और वर्कआउट देर तक या कई बार इसलिए करते हैं कि उनको अभी तक पसीना नहीं आया है. लेकिन ऐसा करना नुकसान पहुचाने वाला होता है. अगर आप अपने शक्ति और अपनी क्षमता के अनुसार एक्सरसाइज कर चुके हैं तो पसीना निकालने के और कसरत करने की जरूरत नहीं होती है.

सबसे जरूरी बात

शरीर से कितना पसीना निकलता है यह कई अन्य बातों पर निर्भर करता है. जैसे- अनुवांशिक कारण, पानी पीने का स्तर, वातावरण इत्यादि. शरीर से पसीना निकलना हमेशा एक्सरसाइज से संबंध नहीं रखता है. जैसे आप धूप में भी कुछ देर खड़े होने पर पसीना निकालने लगते हैं. तो अगली बार जब कसरत करने जाएं तो पसीने से नहीं अपनी क्षमता के अनुसार एक्सरसाइज करें.

रोजाना एक्सरसाइज के लिए यूं करें खूद को तैयार.

वर्कआउट के दौरान क्या करें और क्या नहीं, जानें.

सुबह या शाम, कब करना चाहिए एक्सरसाइज, जानें.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source