Green chilli for Weight loss: बेली फैट और वजन कम करने के लिए खाएं हरी मिर्च, साथ में होंगे ये फायदे

वजन बढ़ने से हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड शुगर लेवल, फैटी लिवर, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज होने का खतरा बढ़ जाता है। यदि आप नहीं चाहते कि आपको ये सारे गंभीर रोग घेर लें, तो मिर्ची खाएं। जानें, कैसे हरी मिर्च वजन कम करती (Green chilli for Weight loss) है और इसके सेहत पर अन्य लाभ (Green chilli benefits) क्या होते हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 7, 2020 12:59 AM IST

Green chilli for Weight loss: वजन कम करने के लिए कई लोग वेट लॉस डाइट प्लान (Weight loss diet plan) फॉलो करते हैं। क्या कभी आपने ये सुना है कि हरी मिर्च खाने से वजन कम होता है? यदि नहीं सुना और आपके भोजन में हरी मिर्च शामिल नहीं है, तो आज से ही इसे खाना शुरू कर दें। जी हां, तीखी-तीखी हरी मिर्च खाने से तेजी से वजन कम होता है। वजन बढ़ना आपके संपूर्ण सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। मोटापा बढ़ने से आपको हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड शुगर लेवल, फैटी लिवर, कार्डियोवैस्कुलर डिजीज होने का खतरा बढ़ जाता है। यदि आप नहीं चाहते कि आपको ये सारे गंभीर रोग घेर लें, तो मिर्ची खाएं। जानें, कैसे हरी मिर्च वजन कम करती (Green chilli for Weight loss) है और इसके सेहत पर अन्य लाभ (Green chilli benefits) क्या होते हैं...

भूख का अहसास नहीं होने देती हरी मिर्च

एक अध्ययन में कहा गया है कि तीखा खाना खाने से पेट जल्दी भरता है। ऐसे में हरी मिर्च से अधिक तीखा कुछ और नहीं हो सकता। हरी मिर्च को भोजन के साथ खाने से आपका पेट जल्दी भर जाता है। ऐसे में आप कम खाते हैं। तीखा लगने के कारण लोग खाना छोड़ देते हैं, जिससे आप ओवर ईटिंग से बच जाते हैं। अध्ययन में शामिल शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि हरी मिर्च भूख को कम करती है। इससे आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगेगी और वजन कंट्रोल (Green chilli for Weight loss) में रहेगा।

मेटाबॉलिज्म को बनाए बेहतर

वजन कम करने के लिए मजबूत मेटबॉलिज्म का होना बहुत जरूरी है। यदि आपका मेटाबॉलिज्म कम होगा, तो वजन घटाने में भी अधिक समय लग सकता है। आपको हरी मिर्च का सेवन करना चाहिए, क्योंकि हरी मिर्च में मौजूद गुण मेटाबॉलिज्म को तेजी से बढ़ाते हैं। हरी मिर्च खाने के बाद दो से तीन घंटे के अंदर मेटाबॉलिज्म बढ़ने लगता है। तो यदि आप वजन कम करने की कोशिशों में लगे हैं, तो अपने वेट लॉस डाइट प्लान (Green chilli for Weight loss in hindi) में हरी मिर्च भी शामिल कर लें।

Green chilli Benefits : शरीर की चर्बी घटाने के लिए खाएं हरी मिर्च, और भी होते हैं हरी मिर्च खाने के फायदे

पेट की चर्बी घटाए हरी मिर्च

यदि बेली फैट (Belly Fat) कम करने की तमाम कोशिशें फेल साबित हुई हैं, तो एक बार हरी मिर्च भी खाकर देख लीजिए। एक शोध में कहा गया है कि हरी मिर्च में कुछं ऐसे कम्पाउंड्स होते हैं, जो पेट की चर्बी को कम करते हैं। वैसे इन दिनों गर्मी अधिक है, तो आप हरी मिर्च को अधिक खाने से भी बचें।

हरी मिर्च खाने के अन्य सेहत लाभ (Green Chilli Benefits) 

1 गर्मी के दिनों में हरी मिर्च खाने से आप हीट स्ट्रोक यानी लू लगने से बचे रह सकते हैं। खून में हिमोग्लोबीन की कमी है, तो हर दिन एक से दो हरी मिर्च खाएं, हिमोग्लोबीन बढ़ जाएगा।

2 मिर्च खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए भी हेल्दी होता है। इससे बढ़ा हुआ शुगर लेवल कम हो जाता है। हरी मिर्च शरीर में संतुलन बनाने में भी मदद करती है।

3 हरी मिर्च एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। हरी मिर्च कई तरह के कैंसर होने की संभावनाओं को कम करती है।

Green Chilies Benefits: वेट लॉस करना है तो खाएं तीखा खाना, हरी मिर्च खाने के और भी हैं कई फायदे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source