
Also Read
Former WWE Superstar Weight Loss Journey : एक बार वजन बढ़ जाए, तो कम होने का नाम नहीं लेता। आज के समय में मोटापा काफी बड़ी समस्या हो चुकी है। हर दूसरा व्यक्ति अपने बढ़ते वजन से परेशान है। अगर वजन एक बार बढ़ जाए, तो इसे कम करना काफी मुश्किल भरी चुनौती होती है। लेकिन इस चुनौती को एक्स WWE सुपरस्टार बटिस्ट ने बेहतर ढंग से सामना किया और जिसका रिजल्ट हर किसी को हैरान कर रहा है। अगर आप WWE देखने के शौकीन हैं, तो आप सुपरस्टार बटिस्टा को काफी अच्छे से जानते होंगे। 55 साल के बटिस्टा ने करीब 22.7 वजन कम किया है। बता दें कि पहले उनका वजन करीब 130 किलो था, जो घटकर 108 किलो हो चुका है। आइए जानते हैं इसकी वेट लॉस जर्नी के बारे में-
बटिस्टा 55 साल के हैं। वो मार्वल बैनर तले बनी फिल्म “गैलेक्सी ऑफ गार्जियंस” में नजर आए थे। लेकिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उनका नया रूप देखकर सभी चौंक गए। फैंस हैरान हैं, आखिर बटिस्टा ने इतना वजन कैसे कम किया।
बटिस्टा ने बताया कि उन्होंने फिल्म “नॉक एट द केबिन” के लिए काफी वजन बढ़ाया था। उन्होंने बताया कि उस समय उनका वजन 130 किलो से अधिक था।
बटिस्टा ने बताया कि मैं वजन कम करने के लिए काफी संघर्ष कर रहा था। इसलिए बुडापेस्ट में फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने साथ में ट्रेनर जेसन मैनली को साथ में ले गया। वजन कम करने के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी।
उन्होंने बताया कि मैने ट्रेनर के साथ मार्सल आर्ट की ट्रेनिंग जारी रखी। यह मेरे लिए काफी संघर्ष भरा दौर था। इस दौरान मैंने लगभग 22.67 किलो वजन कम किया।
बता दें कि कुछ लोग वजन कम करने के लिए स्ट्रिक्ट डाइटिंग करने लग जाते हैं। कुछ लोग OMAD फॉलो करते हैं। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो पूरी तरह से खाना बंद कर देते हैं। इस तरह का डाइट प्लान हर किसी व्यक्ति के लिए सही नहीं होता है। इससे शरीर का वजन भले ही तेजी से कम हो जाए, लेकिन शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में आपके जरूरी जरूरी है कि आप अपने एक्सपर्ट या फिर डॉक्टर की सलाह पर डाइट प्लान फॉलो करें। आइए जानते हैं वजन कम करने के कुछ हेल्दी तरीके-
Also Read : वेट लॉस टिप, खाना खाने के बाद वॉक करने के फायदे
वेट मैनेज करने के लिए संतुलित आहार लेना आवश्यक है। एक साथ अधिक मात्रा में खाना खाने से बचें। हमेशा खाने के एक बड़े मील को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ें। कोशिश करें कि आप जो खा रहे हैं, उसमें सभी तरह के पोषक तत्व शामिल हों। इसके लिए आप एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं।
वजन कम करने के लिए न सिर्फ बेहतर डाइट की जरूरत होती है, बल्कि आपको नियमित रूप से कुछ एक्सरसाइज की भी आवश्यकता होती है। कोशिश करें कि खाने के कुछ देर बार वॉक करें, हल्की-फुल्की रनिंग करें या फिर आप कुछ योगासन की मदद भी ले सकते हैं।
वजन कम करने के लिए आपको प्रोटीन युक्त आहार की जरूरत होती है। प्रोटीन युक्त आहार के सेवन से आपके शरीर का अतिरिक्त वजन कम होता है। वहीं, इससे मांसपेशियों की मजबूती भी बढ़ती है। प्रोटीन युक्त आहार के रूप में आप दाल, राजमा, अंडे, लोबिया, दही, पनीर और चिकन इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।