Water for Weight Loss : क्या पानी पीने से वजन होता है कम? जानिए, मोटापा कम करने के लिए कैसे पीना चाहिए पानी

क्या आप जानते हैं कि पानी पीने से वजन (drinking water to lose weight) भी कम होता है? जी हां, पानी बहुत हद तक वजन घटाने में मदद करता है। आइए जानते हैं आखिर कैसे पानी वजन (water for weight loss) घटा सकता है और पानी कब, कितना और कैसे पीना चाहिए...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 23, 2020 10:55 PM IST

Water for Weight Loss : गर्मी हो या सर्दी, हर मौसम, हर दिन पानी पीना (Drinking water) हम सभी के लिए जरूरी है। पानी पिए बिना कोई भी इंसान जिंदा नहीं रह सकता है। पानी पीने से शरीर के अंगों को सुचारू रूप से कार्य करने के लिए ऊर्जा मिलती है। यह शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है। संपूर्ण सेहत से लेकर बाल, त्वचा तक स्वस्थ रहते हैं। क्या आप जानते हैं कि पानी पीने से वजन (drinking water to lose weight) भी कम होता है? जी हां, पानी बहुत हद तक वजन घटाने में मदद करता है। आइए जानते हैं आखिर कैसे पानी वजन (water for weight loss) घटा सकता है और पानी कब, कितना और कैसे पीना चाहिए...

शरीर को हाइड्रेट रखकर घटाएं वजन

शरीर हाइड्रेटेज रहता है, तो कैलोरी आसानी से बर्न होती है। तेजी से वजन घटाने के लिए (Water weight loss tips) पानी पिएं। हर दिन 8-10 गिलास पानी पीने से ऊर्जा अधिक खर्च होता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है। पानी पीने के सेहत पर कई अन्य लाभ भी होते हैं। आपकी पेट की सेहत दुरुस्त रहती है। कब्ज की समस्या से बचे रहते हैं। शरीर से टॉक्सिन पदार्थ बाहर निकलता है। पानी पीने से शरीर के अंग अच्छी तरह से अपना काम कर पाते हैं। पाचन तंत्र सुचारू रहता है। फैट में मौजूद वसा से टॉक्सिन को दूर करता है। पाचन तंत्र के सुचारू रहने से वजन बढ़ने के मुख्य कारणों को दूर किया जा सकता है।

पानी पीने से भूख कम लगती है

इंसान के जीवित रहने के लिए भूख और प्यास दो महत्वपूर्ण चीजे हैं। भोजन से शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति होती है, जो स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है। पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। पानी भूख को कम करने का काम प्राकृतिक तौर पर करता है। पानी पीने से पेट के साथ मन भी भर जाता है। भूख कम होती है। इससे आप खाना कम खाते हैं, जिसका असर वजन पर (how drinking water helps to lose weight) दिखता है। सुबह के समय एक गिलास गुनगुना पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ता है। मेटाबॉलिक रेट को रफ्तार मिलती है और कैलोरी अधिक बर्न होती है।

वजन कम करने के लिए खाना खाने से पहले पिएं पानी

यदि आप खाना खाने से पहले पानी पीते हैं, तो इससे पेट भरा रहता है। आपको भूख जल्दी नहीं लगती। आप अधिक खाने से बचे रहते हैं। आपके अंदर असमय किसी चीज को खाने की क्रेविंग कम होती है। पीना पीने के बाद भोजन करते हैं, तो आप सीमित मात्रा में खाते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, भोजन करने से पहले पानी पीने वालों का वजन कंट्रोल (water for weight loss) में रहता है।

जानें पानी पीने का सही तरीका क्या है

पानी में नहीं होती कैलोरी

क्या आप जानते हैं कि पानी में कैलोरी बिल्कुल भी नहीं होती है। ऐसे में जब भी आपको पानी पीने के मन हो जरूर पिएं। इससे वजन बढ़ेगा (Drinking water for weight loss) नहीं। प्यास बुझाने के लिए कुछ लोग शुगरी ड्रिंक्स, पैक्ड जूस पीते हैं, जिसमें स्वीटनर्स होता है। यह सेहत के लिए अधिक नुकसानदायक होता है। किसी भी कोल्‍ड ड्रिंक या शुगरी ड्रिंक्स को पीने से वजन तेजी से बढ़ता है। दरअसल, ये ऐसे ड्रिंक्स हैं, जिनमें कैलोरी और शुगर बहुत ज्यादा होते हैं। बेहतर है कि जब भी कुछ पीने की इच्छा हो, तो पानी ही पिएं।

कितना पानी पिएं

गर्मी के दिनों में पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। इससे आप अपनी बॉडी को शेप में रख पाते हैं, क्योंकि खाना खाने से पहले जब आप पानी पीते हैं, तो पेट भरा हुआ लगता है। इस तरीके से आप अधिक खाने से बच जाते हैं। हर किसी को दिन भर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। साथ ही आप गर्मी में अन्य तरल पदार्थों का जितना सेवन करेंगे, उतना ही आपके लिए फायदेमंद होगा। आप फलों और सब्जियों के माध्यम से भी शरीर में वॉटर इनटेक को बढ़ा सकते हैं। तरबूज, खरबूजा, खीरा आदि फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source