खेल-खेल में डालें बच्‍चों में एक्‍सरसाइज की आदत, आपके बच्चे जीवनभर रहेंगे तंदुरुस्त

एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है, बॉडी में लचीलापन आता है और इसके साथ ही बीमारियों से भी हम दूर रहते हैं. बच्चों में एक्सरसाइज करने की आदत कैसे डालनी चाहिए यह पेरेंट्स को सोचना चाहिए.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : August 25, 2022 5:05 PM IST

अर्ली मॉर्निंग उठते ही सबसे पहले मॉर्निंग वॉक के लिए हम सभी जाते हैं. मॉर्निंग वॉक करने से शरीर में ऊर्जा तो मिलती ही है इसके साथ ही स्फूर्ति भी आती है. कहते भी हैं ना कि अगर दिन की शुरुआत अच्छी हो जाए तो सारा दिन अच्छा ही गुजरता है. तो इसलिए व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना बेहद जरूरी है. इसके साथ ही व्यायाम करने से कई सारी बीमारियों से भी दूर रहा जा सकता है. आजकल तो पैरेंट्स भी अपने बच्चों को एक्सरसाइज करना सिखाते हैं. लेकिन उन्हें नहीं पता कि बच्चों में यह आदत कैसे डालें क्योंकि बच्चे को डील करना बहुत बड़ी बात हो जाती है. इसलिए बच्चों को कंट्रोल में रखकर उन्हें एक्सरसाइज कैसे सिखाना है आज इस पर बात करेंगे. दरअसल, बच्चों को एक्सरसाइज सिखाने के लिए खुद एक बच्चा बनना पड़ेगा और खेल खेल में उन्हें वह सारी चीजें बतानी होंगी जो उनकी सेहत के लिए जरूरी है तो चलिए जानते हैं वह कौन से तरीके हैं जिनसे आप बच्चों को सिखा सकते हैं कि वह एक्सरसाइज कैसे करें.

बच्चे क्यों करें एक्सरसाइज

  • बच्चों को एक्सरसाइज सिखाने से पहले यह सवाल उठता है कि आखिर बच्चे एक्सरसाइज क्यों करें तो इसका सीधा सा जवाब यह है कि शरीर को अगर चुस्त और दुरुस्त रखना है और अपनी इम्यूनिटी को बरकरार रखना है तो एक्सरसाइज एक अहम पार्ट है.
  • बच्चे अगर व्यायाम करते हैं तो वह मोटापे से डायबिटीज से थायराइड से बच सकते हैं साथ ही उनका ब्लड सरकुलेशन भी बेहतर रहता है और कसरत करने से बच्चों की हड्डियां भी मजबूत रहती है इसके साथ ही मानसिक विकास भी बेहतर होते हैं.

कौन सी एक्सरसाइज बच्चों के लिए अच्छी है?

  • अगर आप बच्चों से एक्सरसाइज करवा रहे हैं तो उनके लिए शुरुआती स्टेज में पुशअप करवाना चाहिए. साथ ही एरोबिक्स कराना यह भी फायदेमंद है और पेट के साथ एक्सरसाइज कराने के लिए क्रंचेज और स्ट्रैचिंग कराना बेहतर है.
  • आउटडोर गेम भी बच्चों के लिए जरूरी होते हैं, यह भी एक्सरसाइज का एक अहम हिस्सा है. मांसपेशियों को स्ट्रांग बनाने के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई को सुचारू ढंग से चलाने के लिए आउटडोर गेम बेहद जरूरी है.
  • कोशिश करें कि ऐसी चीजें घर पर लाकर रखें जिससे बच्चे खुद ही एक्सरसाइज करना सीखे जैसे कि आप साइकिल ला सकते हैं, स्किपिंग रोप ला सकते हैं और बैडमिंटन है फुटबॉल है स्केटिंग है, बॉस्केटबॉल जैसे कई सारी चीजें हैं जिन्हें आप घर में ला सकते हैं और जिससे खेल-खेल में बच्चे एक्सरसाइज भी सीख जाएंगे.
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source