रोजाना सिर्फ 10 मिनट करें ये 3 योगासन, पेट की चर्बी हो जाएगी कम

अगर आप चाह रहे हैं कि आपके पेट की चर्बी भी कम हो जाए और शरीर को किसी तरह का कोई नुकसान भी ना हो, तो योग के सहारे वजन को घटाने की कोशिश करें। आइए आज हम आपको तीन ऐसे योगासन बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपनी चर्बी को कुछ ही दिनों में खत्म (Lose Belly Fat With Yoga) कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 10, 2020 5:06 PM IST

Lose Belly Fat With Yoga: डाइट प्लान फॉलो करके वेट लॉस से अच्छा है आप योग करके अपने वजन को कंट्रोल करें। योग से वजन कम करना बहुत ही आसान होता है और इससे शरीर में किसी तरह की कोई समस्या भी नहीं होती है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए अपने दिनचर्या में योग को शामिल करें, यकीन मानिए इससे कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा। हमारे आस-पास बहुत से ऐसे लोग मौजूद हैं, तो दवा और स्ट्रिक डाइट फॉलो करके वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, लेकिन यह आपके लिए नुकसानदायी भी (Lose Belly Fat With Yoga) हो सकता है।

अगर आप चाह रहे हैं कि आपके पेट की चर्बी भी कम हो जाए और शरीर को किसी तरह का कोई नुकसान भी ना हो, तो योग के सहारे वजन को घटाने की कोशिश करें। आइए आज हम आपको तीन ऐसे योगासन बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपनी चर्बी को कुछ ही दिनों में खत्म (Lose Belly Fat With Yoga) कर सकते हैं।

नौकासन

नौकासन नौकासन

पेट पर जमा चर्बी को कम करने में नौकासन आपकी मदद कर सकता है। इसके साथ ही आपके शरीर के वजन को भी नियंत्रित करने में मददगार साबित हो सकता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से चेहरे की चमक बढ़ने लगती है। आइए जानते हैं किस तरह करें नौैकासन

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे लेट जाएं।
  • अब गहरी सांस लेते हुए अपने पैरों और सिर को ऊपर उठाने की कोशिश करें।
  • इस दौरान अपने पैरों को ऊपर की ओर सीधा रखें।
  • आपके पैर और हाथ सामांतर होने चाहिएं।
  • अब सांस छोड़ते हुए अपने हाथ और पैरों को नीचें करते हुए अपनी अवस्था में लौट आएं।
  • इस आसन को करीब 5 से 8 बार दोहराएं।

भुजंगासन

भुजंगासन भुजंगासन

यदि आप अपने वजन को कंट्रोल में रखना चाहते हैं और पेट की जमा चर्बी को कम करना चाहते हैं, तो भुजंगासन करें। इस आसन के अभ्यास से आपके पेट की चर्बी कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी। आइए जानते हैं कैसे करें भुजंगासन-

  • भुजंगासन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
  • अब अपने दोनों हाथों को छाती के पास लें और हथेलियों को जमीन पर रखें।
  • अब गहरी सांस लेते हुए अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं।
  • आपका आकार सांप के फन की तरह होना चाहिए।
  • अब सांस छोड़ते हुए अपनी अवस्था में लौट आएं।
  • इसे योगासन का अभ्यास कम से कम 10 से 15 बार जरूर करें।

उष्ट्रासन

उष्ट्रासन उष्ट्रासन

वजन को कम करने के साथ-साथ अगर आप पतली कमर चाहते हैं, तो उष्ट्रासन करें। यह आपके कमर और पेट पर जमा चर्बी को कुछ ही दिनों में गायब कर देगा। आइए जानते हैं कैसे करें उष्ट्रासन-

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले वज्रासन की अवस्था में बैठ जाएं।
  • अपने जांघों और पैरों को एक साथ रखें और अपने हाथ के पंजे को पीछे की ओर जमीन पर रखें।
  • अब अपने घुटनों के बल खड़े हो जाएं।
  • ध्यान रखें कि आपरे पैरों के पंजे और घुटने समान दूरी पर खुले होने चाहिएं।
  • अब लंबी सांस लेते हुए अपने कमर को झुकाते हुए अपने हाथ से पैरों के पंजों को पकड़ने की कोशिश करें।
  • इस आसन का अभ्यास दिन में कम से कम 10 से 15 बार जरूर करें।

Beauty DIY : उबले चावल से तैयार करें बॉडी लोशन, कोरियन गर्ल की तरह चिकनी हो जाएगी स्किन

काली मिर्च डायबिटीज के लिए है रामबाण, जानें किस तरह ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source