गर्दन के पीछे जमा चर्बी गर्मियों में बन सकती है दाद और खुजली का कारण, छुटकारा पाने के लिए करें ये 5 काम

Neck fat loss tips: गर्दन के पीछे जमा चर्बी देखने में अक्सर भद्दी लगती है। साथ ही गर्मियों के मौसम में इसमें पसीना जमा होना खुजली, दाने और स्किन इंफेक्शन का कारण बन सकता है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : June 6, 2022 11:13 AM IST

मोटापा शरीर के किसी भी हिस्से में हो हमेशा नुकसानदेह ही होता है। ऐसे में ज्यादातर लोग बैली फैट, हाथों का फैट और जांघों के फैट पर ध्यान देते हैं। लेकिन कभी आपने गर्दन में जमा चर्बी या गर्दन के पीछे जमा चर्बी (fat behind neck) के बारे में सोचा है। नहीं ना? अक्सर बहुत कम लोगों का इस पर ध्यान जाता है और ज्यादातर लोग इसे देख कर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन अगर आप ध्यान से देखें तो ये चर्बी भद्दी नजर आती है और गर्मियों के मौसम में तो ये कई समस्याओं का कारण बन सकती है।

गर्मियों में गर्दन के पीछे की चर्बी पैदा कर सकी हैं कई समस्याएं

जब आपके गर्दन पर चर्बी बहुत ज्यादा होती है और फैट की परत बना लेती है, तो ये कई समस्याओं को कारण बन सकती है। दरअसल, गर्मियों के दिनों में फैट की परतों में पसीना जमा हो जाता है और इससे स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जैसे कि

-गर्दन पर जमा फैट की परतों में पसीना जमने से दानें और रैशेज हो सकत हैं।

-इन परतों में खुजली हो सकती है।

-गर्दन के इन फैट लाइन्स (Neck fat lines) में जमा नमी कई बार फंगल इंफेक्शन का कारण बन सकती है।

-इसके अलावा इन फैट लाइन्स में नमी, पसीना और गंदगी से दाद (How do fats get ringworm)की समस्या भी हो सकती है।

गर्दन के पीछे की चर्बी कैसे कम करें-Tips to reduce neck fat in hindi?

आप अपनी गर्दन के पीछे की चर्बी से कैसे छुटकारा पा सकते हैं? ये सवाल कई लोग करते हैं। लेकिन यह काम बैली फैट और शरीर के दूसरे हिस्सों के फैट को कम जितना आसान नहीं है। इसके लिए आपको डाइट कंट्रोल करने के साथ एक्सरसाइज करना होगा।

1. दैनिक कैलोरी सेवन को कम करें

गर्दन की चर्बी से छुटकारा पानेका सबसे अच्छा तरीका है कैसे भी करके वजन कम रखना। इसके लिए पहले तो आपको अपने दैनिक कैलोरी सेवन में लगभग 500 कैलोरी की कमी करनी होगी। ऐसा इसलिए कि वजन घटाना चर्बी कम करने का एक स्लो प्रोसेस पर सही तरीका है। दरअसल, आप जब ज्यादा खाना खाएंगे तो वजन बढ़ेगा और यही चर्बी शरीर के ऐसे हिस्सों में जा कर जमा होगा। इसलिए दैनिक कैलोरी सेवन को कम करें।

2. प्रोसेस्ड फूड्स और फैट फूड्स में करें कमी

शरीर में जमा चर्बी अक्सर प्रोसेस्ड और फैट फूड्स को खाने से आता है। दरअसल, इनमें बैड कोलेस्ट्रॉल होता है जो कि तेजी से हमारी मांसपेशियों में जमा होने लगता है। ऐसे में जरूरी ये है कि आप प्रोसेस्ड फूड्स जैसे कि तली-भूनी चीजों के सेवन से बचें। साथ ही खाने में तेल, घी और मसाले की मात्रा कम रखें। इस तरह ये वजन घटाने में मददगार है।

3. मेटाबोलिज्म तेज करें

मेटाबोलिज्म तेज करना फैट पचाने का आसान तरीका है। इसलिए शरीर में फैट पचाने का मेटाबोलिक रेट तेज करें और इसके लिए फाइबर और रफेज से भरपूर फूड्स का सेवन करें। ये मेटाबोलिज्म तेज करके तेजी से फैट पचान में हमारी मदद करता है।

4. एक्सरसाइज करें

नेक फैट कम करने के लिए कुछ एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। जैसे कि आप कुछ कार्डियो वर्कआउट (neck fat loss exercise in hindi) कर सकते हैं जो कि आपके कैलोरी को बर्न करने में मदद कर सकता है और दैनिक कैलोरी की कमी में भी कमी ला सकता है। साथ ही आपको कुछ इंटेंस एक्सरसाइज करने की भी जरूरत है जो कि नेक फैट को तेजी से कम करने में मदद कर सकती है।

5. ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

पानी शरीर की प्रणालियों को ठीक से काम करने में मदद करता है। इसके अलावा अच्छी तरह से हाइड्रेटेड त्वचा के ढीले होने या ढीली लगने की संभावना कम होती है । एक दिन में कम से कम दो लीटर पानी पीने का लक्ष्य रखें या अधिक पसीना आने पर या वर्कआउट करने पर खूब पानी पिएं। खूब पानी पीने से आपकी भूख को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी, जो बदले में आपको वजन कम करने में मदद करती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source