Cold Lemon Water : वजन कम करने के लिए पिएं ठंडा नींबू पानी, जानें कब और कितनी मात्रा में पिएं लेमन वाटर

वजन कम करने के लिए आप कई तरह के हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करते होंगे। कभी ठंडा नींबू पानी पीना भी शुरू करके देखें, वजन होगा शर्तिया कम....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 31, 2021 12:05 AM IST

Cold Lemon Water for Weight Loss in Hindi: क्या आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं? लाख कोशिशों के बावजूद भी वजन कम होने का नाम नहीं ले रहा है, तो अपनी वेट लॉस डाइट में प्रतिदिन ठंडा नींबू पानी एक गिलाश जरूर शामिल करके कुछ दिन देखें। वजन एक बार बढ़ जाए तो उसे कम करना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन नामुमकिन नहीं होता है। कुछ लोग वजन घटाने के लिए गर्म नींबू पानी पीते हैं, अब आप ठंडा नींबू पानी भी पीकर देखें। नींबू पानी पीने से वजन बढ़ना कंट्रोल में हो जाता है। विटामिन सी इम्यूनिटी को भी मजबूत करती है। इंफेक्शन से बचाव होता है। यदि आप चाहते हैं कि आपका वजन अधिक बढ़े ना, तो कुछ दिनों के लिए आप ठंडा नींबू पानी पीकर देखें। जानें, वजन कम करने (Weight loss) में किस तरह से मदद करता है ठंडा नींबू पानी का सेवन...

ठंडे नींबू पानी में कैलोरी होती है कम

नींबू पानी में कैलोरी की मात्रा कम होती है। पानी में कैलोरी नहीं होती है, साथ ही वजन कम करने में यह बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

ठंडा नींबू पानी पीने से मेटाबॉलिज्म हो बूस्ट

नींबू पानी के सेवन से शरीर की मेटाबॉलिज्म बूस्ट होती है, जिससे आपका वजन नहीं बढ़ता है। शरीर हाइड्रेडेट रहता है, तो यह कई अंगों को अच्छी तरह से काम करने में मदद करता है।

ठंडा नींबू पानी पीने से पेट रहता है भरा

यदि आपको कुछ भी उल्टा-सीधा खाने की क्रेविंग्स होती है, तो बाहर का ना खाएं। इसकी जगह एक गिलास नींबू पानी पिएं। वजन कम करना है, तो भोजन में भी नींबू का सेवन करें। इससे अधिक नहीं खा पाएंगे। नींबू भूख को कम करता है। नींबू पानी में कैलोरी भी कम होती है। यदि आपको वजन कम करना है, तो जरूर पिएं ठंडा नींबू पानी, इसमें कैलोरी भी नहीं होती है।

कितना पिएं नींबू-पानी ताकि वजन हो तेजी से कम

जिन लोगों का वजन 68 किलो होता है उन्हें 8-12 मिली ठंडे नींबू पानी का सेवन करना चाहिए। जिनका वजन 68 किलो से अधिक होता है, उन्हें प्रतिदिन 2 बार ठंडे नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source