
... Read More
Written By: Anshumala | Published : May 17, 2020 8:02 AM IST
Coconut is a multi-purpose oil which boosts hair growth, helps you get rid of dandruff, fights dry scalp, provides nutrition and gives a shiny sheen to the hair. © Shutterstock.
Coconut oil for weight loss: नारियल तेल (Coconut Oil) आप अपने बालों में लगाती होंगी ताकि आपके बालों को संपूर्ण पोषण मिल सके। बाल घने, काले और मजबूत हो सकें। इतना ही नहीं, इस तेल का सकारात्मक असर आपकी त्वचा पर भी होता है। इसे चेहरे की त्वचा पर लगाने से त्वचा मुलायम और हेल्दी बनती है। बालों के लिए यह सबसे कॉमन और वर्षों से इस्तेमाल किया जाने वाला तेल है। इसके कई फायदे सेहत (Coconut Oil health benefits) को होते हैं, पर क्या आप ये जानते हैं कि यह तेल शरीर की चर्बी कम कर वजन घटाने में भी आपकी मदद करता है? नारियल तेल संतृप्त वसा (saturated fats) से भरपूर होता है। चलिए जानते हैं कैसे नारियल तेल वजन कम (Coconut oil for weight loss) करके आपको दे सकता है स्लिम-ट्रिम और परफेक्ट बॉडी...
1 नारियल तेल में फैटी-एसिड चेन मौजूद होते हैं, जो वजन घटाने (Coconut oil reduces weight) में आपकी मदद कर सकते हैं। यदि आप अपने भोजन को इस तेल में पकाते हैं, तो शरीर में चर्बी अपेक्षाकृत कम जमा होती है। नारियल तेल कैलोरी बर्न करने में भी मदद करता है।
2 जिन लोगों का वजन अधिक है, उन्हें नारियल तेल को ही अपने डायट में शामिल करना चाहिए। इसमें मेटाबॉलिक रेट बढ़ाने वाले गुण मौजूद होते हैं। मेटाबॉलिक रेट जितना अच्छा होगा, आपकी सेहत उतनी ही अच्छी होगी। पेट का मोटापा ज्यादा है, तो आपको खाने में नारियल तेल शामिल करना चाहिए।
3 नारियल तेल शरीर से फैट को काफी तेजी से बर्न (Coconut oil for weight loss) करने में मदद करता है। जितना हो सके आप नारियल तेल का उपयोग खाना पकाने के लिए करें। कुकिंग ऑयल जैसे परिष्कृत (Refines), वेजिटेबल ऑयल (vegetable oils) या बटर ना खाएं। नारियल तेल प्रकृति में थर्मोजेनिक होता है यानी यह फैट बर्निंग प्रॉसेस को तेज करता है।
Coconut Oil Benefits : सिर्फ बालों पर ही नहीं संपूर्ण सेहत के लिए स्वास्थ्यवर्धक है नारियल तेल
4 जब आप नारियल तेल का सेवन करते हैं, तो पहले यह जमा (store) होता है, उसके बाद टूटता है। इससे बेली फैट बर्न (Belly fat) होता है। चयापचय (metabolism) रेट बढ़ता है और वजन घटने की रफ्तार बढ़ती है। इसके अलावा मध्यम आकार के फैटी एसिड्स पेट को देर तक भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे अधिक समय तक भूख लगने का अहसास नहीं होता है।
5 शोध के अनुसार, नारियल तेल में प्रचुर मात्रा में कैप्रिक एसिड होता है, जो भूख में कमी लाता है। नारियल तेल में मौजूद हेल्दी फैट्स शरीर में वसा का निर्माण नहीं होने देता है। यह तेल आसानी से पचने वाला है। पेट के आसपास मौजूद फैट को बर्न करता है।
प्रत्येक दिन आप दो बड़े (लगभग 30 ग्राम) चम्मच नारियल तेल का सेवन करते हैं, तो वजन कम करने के अपने लक्ष्यों को आसानी से पा सकते हैं। सलाद, सब्जी, तड़का लगाने आदि में आप इस तेल का इस्तेमाल करें। बेशक, नारियल तेल का स्वाद हर किसी को नहीं भाता है, लेकिन वजन कम करने के लिए कुछ दिनों तक स्वाद से आपको समझौता करना होगा।
Weight Loss Tips : नारियल तेल को डाइट में करें शामिल, 1 से 2 महीने में वजन होने लगेगा कम
Apple Cider Vinegar Side Effects: सेब के सिरके के नुकसान, पीने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान