Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ढोलक जैसा पेट अंदर करने के लिए अपनाएं ये 3 नुस्खे, सिर्फ 7 दिनों में दिखने लगेगा असर

pet bahar nikale to kya karen : पेट बाहर निकलने पर आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

ढोलक जैसा पेट अंदर करने के लिए अपनाएं ये 3 नुस्खे, सिर्फ 7 दिनों में दिखने लगेगा असर

Written by Mishra Kishori |Updated : December 5, 2024 10:30 AM IST

Pet bahar nikale to kya karen : हम में से कई लोग अपने बढ़ते वजन से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिसका शरीर तो पतला रहता है, लेकिन पेट की चर्बी काफी ज्यादा आगे निकलने लगती है। ऐसी स्थिति में बॉडी का स्ट्रक्चर काफी खराब नजर आने लगता है। अगर आप भी अपने पेट के बाहर निकलने से परेशान हैं, तो इस स्थिति में आप कुछ नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं बाहर निकलते पेट को अंदर कैसे करें?

आंवले के जूस से पेट की चर्बी को करें अंदर

पेट की बढ़ती चर्बी को अंदर करने के लिए आप आंवला जूस का प्रयोग कर सकते हैं। आंवला जूस में विटामिन सी की अधिकता होती है, जो आपके बेली फैट को कम करने में प्रभावी हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बाहर होती पेट की चर्बी कम हो, तो रोजाना आंवला का जूस या फिर आंवला से बने मुरब्बे का सेवन करें। 

मेथी के दाने बेली फैट को कर सकता है कम

मेथी दानों की मददसे आप अपने बेली फैट को कम कर सकते हैं। दरअसल, मेथी में फाइबर की अधिकता होती है, जो आपके बेली फैट को घटाने में असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट मेथी के दानों को पानी में उबालकर चाय की तरह इसका सेवन करें। 

Also Read

More News

नींबू का रस पेट को कम करने में करता है मदद

बाहर निकलते पेट को कम करने के लिए नींबू का रस एक काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है, जो आपके पेट को अंदर करने में असरदार हो सकता है। इसके लिए रोजाना 1 गिलास पानी लें, इसमें 1 नींबू के रस को निचोड़कर पिएं। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से आपके बेली फैट की चर्बी को घटाने में मदद मिल सकती है। 

अजवाइन का पानी वजन कम करने में है असरदार

रोजाना सुबह और शाम अजवाइन के पानी का सेवन करने से आपके बेली फैट को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप 2 कप पानी लें, इसमें 1 चम्मच अजवाइन को डालकर अच्छे से उबाल लें। अब इस पानी को रोजाना सुबह खाली पेट पिएं। आप चाहे तो शाम के समय भी इसका सेवन कर सकते हैं, इससे पाचन क्रिया बेहतर हो सकती है। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source