सावधान! खीरा खाते समय रखें इन बातों का ख्याल, वरना हो सकते हैं बीमार

खीरे में लगभग 95 फीसदी पानी होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन के, मैग्नीशियम,  कॉपर, मैंगनीज, पोटैशियम और सबसे महत्वपूर्ण सिलिका जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। स्किन और बालों के लिए खीरा काफी अच्छा माना जाता है। चलिए जानते हैं खीरा खाने के कई फायदे-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : October 17, 2020 10:23 AM IST

Cucumber Health Benefits: गर्मियों के सीजन में खीरा मार्केट में आसानी से मिल जाता है। खीरे में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए जरूरी होते हैं। इसमें विटामिन, मिनरल और इलेक्ट्रोलाइट्स का पावरहाउस कहा जाता है। इसका सेवन आप किसी भी रूप में कर सकते हैं। बहुत से लोग इसे सलाद, सैंडविच, रायता जैसी चीजों में खाना पसंद करते हैं। गर्मियों में हल्का और साफ भोजन करना चाहिए, क्योंकि सर्दियों के मुकाबले इस सीजन में डायरिया और फूड पॉइजनिंग की समस्‍या अधिक (Cucumber Health Benefits) होती है। इसलिए हमें अपने डायट का विशेष ख्याल रखना चाहिए। चलिए जानते हैं खीरा खाने के दौरान हमें किन बातों का ख्याल रखना चाहिए-

खीरा खाने के समय किन बातों का रखें ख्याल? 

खीरे में लगभग 95 फीसदी पानी होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन के, मैग्नीशियम,  कॉपर, मैंगनीज, पोटैशियम और सबसे महत्वपूर्ण सिलिका जैसे पोषक तत्व (Cucumber Health Benefits) पाए जाते हैं। स्किन और बालों के लिए खीरा काफी अच्छा माना जाता है। इसमें 95 फीसदी पानी होने की वजह से इसे खाने के बाद पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो खीरे में मौजूद पोषक तत्‍वों से वंचित रह सकते हैं। खीरे में मौजूद पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण के लिए आप कच्ची सब्‍जियां और फलों के साथ खीरे का सेवन कर सकते हैं।

हर्ड इम्यूनिटी को कोरोना के खिलाफ बनाया जा सकता है हथियार, जानें कैसे करता है काम

खीरा का सेवन करने के तुरंत बाद पानी पीने से जीआई गतिशीलता में वृद्धि होती है, जिससे पाचन और अवशोषण की प्राकृतिक प्रक्रिया को नुकसान पहुंचता है। खीरे के साथ पानी पीने से शरीर का पीएच लेवल डिस्‍टर्ब हो सकता है। भोजन पचाने के लिए पीएच लेवल का सही होना बहुत ही जरूरी होता है।

खीरे के फायदे

वजन कंट्रोल

अगर आप तेजी से अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो खीरा आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। खीरे में 95 फीसदी पानी होता है, जो हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है। खीरे में पानी की अधिकता के कारण हमें भूख कम लगती है। इसके सेवन से आप कई ऐसी चीजों को खाने से बचते हैं, जो हमारा वजन बढ़ाती हैं।

कैंसर से बचाव

हाल ही में कई ऐसे रिसर्च हुए हैं, जिसमें इस बात को साबित किया गया है कि खीरा खाने से कैंसर की बीमारी का खतरा कम होता है। खीरे में पाए जाने वाले प्रोटीन हमारे शरीर में कैंसर से लड़ने की ताकत पैदा करता है। यह हमारे शरीर में कैंसर या ट्यूमर का विकास रोकता है।

इम्यूनिटी पावर

यदि आप अपना इम्यूनिटी पावर मजबूत रखना चाहते हैं, तो खीरा आपके लिए सहायक साबित हो सकता है। खीरे में बीटा कैरोटीन और विटामिन सी जैसे एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को दूर करने में सहायक होता है। इससे हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम बेहतर होता है।

मजबूत हड्डियां

अगर आप खीरे का सेवन छिलके के साथ करते हैं, तो ये आपके शरीर के लिए अधिक फायदेमंद होता है। खीरे के छिलके में सिलिका की अधिकता होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाती है। इसके साथ ही इसमें मौजूद कैल्शियम भी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

Weight Loss Tips: घर के इन काम से वजन होता है कम, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

पीरियड्स के दर्द से हैं परेशान, तो नियमित रूप से करें ये एक्सरसाइज

कमर और घुटनों के दर्द से पाएं छुटकारा, रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें ये 3 एक्सरसाइज

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source