
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : November 11, 2022 5:36 PM IST
How to stay fit: फिट रहना हर किसी को अच्छा लगता है, लेकिन आजकल के लाइफस्टाइल को देखते हुए फिट रहना इतना आसान नहीं है। दिन रात की शिफ्ट में काम करने वाले लोगों के पास जिन जाना तो दूर घर पर एक्सरसाइज करना का टाइम नहीं होता है। ऑफिस के बाद आकर घर का काम करना किसी शिफ्ट से कम नहीं होता है और ऐसे में रोजाना जिम के लिए समय निकाल पाना इतना आसान है। अगर आप भी खुद को फिट रखने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो हम आपको फिट रहने का एक खास तरीका बताने वाले हैं। इस तरीके से आप खुद को फिट भी रखेंगे और आपके घर का काम भी हो जाएगा। चलिए जानते हैं घर के वे 4 काम जो कैलोरी बर्न करके आपको फिट रखने में मदद करेंगे।
वैसे तो आजकल हर घर में कपड़े धोने की मशीन मिल जाती है और यहां तक कि कुछ लोगों के पास तो फुल्ली ऑटोमेटिक मशीन होती हैं। लेकिन अगर आपको फिट रहना है तो मशीन को साइड में रखकर हाथ से कपड़े धोना शुरू कर दें। हाथ से कपड़े मशीन से समय में धुलते हैं, पानी और डिटर्जेंट भी कम लगता है और साथ ही साथ आप फिट भी रहते हैं।
बहुत से लोगों के घर में डिशवाशर लगा होता है,तो कुछ लोग हाथ से बर्तन धोने से टलने की कोशिश करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि हाथ से कपड़े धोने से कई फायदे मिलते हैं। हाथ से बर्तन धोना काफी फायदेमंद इसलिए है, क्योंकि इस से बर्तन अच्छे से धुलने के साथ-साथ शरीर की कैलोरी भी बर्न होती है, जो आपको फिट रखने में मदद करती है।
लगातार बढ़ रहे पेट को रोकने के लिए पोछा लगाने की आदत डाल लें। लेकिन पोछा आपको किसी मोपिंग मशीन से नहीं बल्कि हाथ से लगाना है। रोजाना कम से कम 15 मिनट पोछा लगाना या वाइपर चलाना आपको फिट रखने में मदद कर सकता है। पेट की चर्बी के अलावा हाथ व पैरो की चर्बी को कम करने भी पोछा लगाना काफी फायदेमंद है।
फिट रहना है तो घर की साफ-सफाई भी आप ही करना शुरू कर दें। टेबल की सफाई हो या सोफे के नीचे की सफाई। यह काम करने में आपकी खूब कैलोरी बर्न होगी, जिससे आपको वेट लॉस करने में मदद मिलेगी। रोजाना घर की अच्छे से सफाई करना किसी एक्सरसाइज से कम नहीं है।
हालांकि, वजन कम करने या बढ़ने से रोकने के लिए घर के ये सभी काफी काफी फायदेमंद हो सकते हैं। लेकिन इसके साथ-साथ डाइट का विशेष रूप से ध्यान रखना जरूरी है। ये काम करके आप शरीर की जितनी कैलोरी बर्न करते हैं अगर आप उस से ज्यादा कैलोरी अपनी डाइट के साथ ले रहे हैं, तो ऐसे में आपको फिट रहने में दिक्कत आ सकती है।