Hoola Hoop Benefits : ''हूला हूप'' कमर की चर्बी कम कर एब्स करे टोन, जानें अन्य फायदे

हूला हूप एक्सरसाइज एक फन एक्टिविटी की तरह होती है, जो न सिर्फ पेट की बढ़ी चर्बी को कम करती है, बल्कि इसके अलावा भी इसके कई लाभ हैं। जानें, हूला हूप किस तरह से सेहत को लाभ पहुंचाता है...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : August 21, 2019 4:23 PM IST

आपने बच्चों को अक्सर गोल सी प्लास्टिक की रिंग लेकर कमर के चारों तरफ तरफ घुमाते देखा होगा। इसे कहते हैं हूला हूप। यह एक्सरसाइज का ही एक तरीका है, जो मजेदार तो होता ही है, साथ ही सेहत के लिए भी काफी हेल्दी होता है। इससे पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। इससे आप पेट और कमर के पास जमी चर्बी को कम कर सकते हैं। हूला हूप एक्सरसाइज (Hoola Hoop Benefits) पेट की चर्बी को कम करने में मददगार साबित होती है। यह एक्सरसाइज एक फन एक्टिविटी की तरह होती है, जो न सिर्फ पेट की बढ़ी चर्बी को कम करती है, बल्कि इसके अलावा भी इसके कई लाभ हैं। जानें, हूला हूप किस तरह से सेहत को लाभ (Hoola Hoop Benefits) पहुंचाता है...

हूला हूप के फायदे

एब्स करे टोन

हूला हूप का नियमित अभ्यास करेंगे तो आपके एब्स मजबूत होंगे। पूरा शरीर प्रॉपर शेप में आ जाएगा। इस एक्सरसाइज से पेट के मसल्स मजबूत होतें है। कमर की हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। जब आप हूला हूप करते हैं, तो कंधे से लेकर पैरों तक की मांसपेशियों को लाभ होता है। खासकर कमर की मांसपेशियों को मजबूती और कमर को शेप मिलती है। यही कारण है कि यह एक्सरसाइज फिल्मी सितारों और फिटनेस एक्सपर्ट्स की बीच खासी प्रचलित है।

हिप्स करे टोन, कमर की चर्बी करे कम

यदि आप घंटों बैठकर काम करते हैं, तो प्रतिदिन 10 मिनट हूला हूप जरूर करें। बैठने से पेट और कमर के पास चर्बी जमा होने लगती है। हिप्स पर भी मोटापा बढ़ने लगता है। रीड़ की हड्डी को भी नुकसान होता है। हूला हूप एक्सरसाइज करने से हिप्स और कमर पर अतिरिक्त चर्बी नहीं एकत्रित होती है। इसका नियमित अभ्यास करने से शरीर का संतुलन भी दूसरों के मुकाबले सही बना रहता है। इसके नियमित अभ्यास से जल्द ही कमर सुडौल होने लग जाती है।

शरीर बने लचीला

हूला हूप के नियमित अभ्यास करने से शरीर लचीला होता है। साथ ही इससे शरीर को संतुलित करने में भी मदद मिलती है। शरीर के लचीला हो जाने से शरीर संबंधित समस्याएं कम होती हैं। आपके शरीर को आकर्षक शेप मिलता है।

वजन हो कम

वजन को कम करने के लिए अब तक आपने कई उपाय किए होंगे पर लाभ नहीं हुआ, तो अब हूला हूप करें। कुछ लोग ऐसे भी होते है, जिन्हें वजन तो कम करना रहता है, लेकिन वह ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते हैं। ऐसे लोगो के लिए हूला हूप व्यायाम करना बहुत ही लाभकारी है। इसे कम समय तक करके ही आप वजन जल्दी कम कर सकते हैं।

तनाव हो दूर

हूला हूप करने से तनाव दूर होता है। इससे कैलोरी बहुत ही जल्दी कम होने लगती है। मन शांत और एकाग्र होता है।

हंसासन योग के सेहत लाभ

चैन की नींद सोने के लिए आसन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source