
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : November 7, 2025 11:24 AM IST
Oscar Liu Weight Loss: "मुझे खुद को आईने में देखना बुरा लगता था, मैं अपनी बॉडी को पसंद नहीं करता था", ऐसा कहना है हॉन्गकॉन्ग के जर्नलिस्ट ऑस्कर लियू का। जिन्होंने कुछ समय पहले ही 20 किलो वजन कम करके सबको हैरान कर दिया। अब ऑस्कर बेहद फिट और हेल्दी नजर आते हैं। वेट लॉस के बाद उनकी चर्चा दुनियाभर में होने लगी। उन्होंने वेट लॉस के लिए काफी स्ट्रिक्ट डाइट और वर्कआउट रूटीन को फॉलो किया।
साल 2024 में ऑस्कर का वजन 98 किलो पहुंच गया था। इसकी वजह से वह खुद को भारी और हर वक्त थका हुआ महसूस करते थे। मोटापे की वजह से उनका किसी काम में भी मन नहीं लगता था। इसके बाद उन्होंने वजन कम करने का सोचा और कड़ी मेहनत करके वेट लॉस का मुकाम हासिल कर लिया।
View this post on Instagram
हॉन्गकॉन्ग के जर्नलिस्ट ऑस्कर लियू ने लगभग 5 महीने में 20 किलो तक वजन कम किया, जो किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है। उन्होंने वेट से साथ ही, फैट लॉस भी किया। वेट लॉस के बाद वह काफी हेल्दी और एनर्जेटिक महसूस करते हैं। अब वह ज्यादा एक्टिव रह पाते हैं। ऑस्कर इस वेट लॉस को अपनी एक बड़ी जीत मानते हैं। उन्होंने पिछले साल सितंबर में वेट लॉस जर्नी शुरू की थी और जनवरी 2025 तक 20 किलो वजन कम कर लिया।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।