... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 13, 2017 1:32 PM IST
क्या आपने पिलो स्प्रे के बारे में सुना है? इस पिलो मिस्ट भी कहा जाता है। एरोमाथेरेपी में इसे इस्तेमाल किया जाता है। यह एक सुगंधित स्प्रे है जो तकिए पर सोने से पहले स्प्रे किया जाता है। यह बहुत आरामदायक महसूस होता है और आपको आराम से सोने में मदद करता है। आप इसे तकिए, कुशन, चादर जैसी चीज़ों पर भी छिड़क सकते हैं। जर्नल 'स्लीप' में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, नींद की कमी या लगातार नींद में होनेवाली गड़बड़ी की वजह से आपकी रोगप्रतिरोधक प्रणाली पर असर पड़ सकता है और यह आपकी पूरी सेहत को बिगाड़ सकता है। एक अच्छी नींद सेहत के लिए कितनी ज़रूरी है यह आप समझ सकते हैं। इसीलिए पिलो स्प्रे उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है जो अक्सर अच्छी नींद ना आने की शिकायत करते हैं। इसकी आरामदायक खुशबू आपको अच्छी तरह से सोने में मदद करती है। आप पिलो स्प्रे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। लेकिन अगर आप इसे घर में बनना चाहें तो उस काम में हम आपकी मदद कर सकते हैं। जी हां, यह रहा पिलो मिस्ट बनाने का आसान नुस्खा:
सामग्री:
पिलो मिस्ट बनाने की विधी:
इस्तेमाल:
जब आप इसे इस्तेमाल करना चाहें तब अपने तकिये पर हल्के से स्प्रे करें। हर बार इस्तेमाल के बाद बोतल को हिलाना ना भूलें। आप को यह कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari
चित्र स्रोत: Shutterstock Images.