Remedies to loss Thigh Fat in hindi : थुलथुली जांघों की चर्बी कम करने के लिए ट्राई करें ये 5 मिनट की ट्रिक, बिना मेहनत के घट जाएगी सारी चर्बी

इस स्थिति से पार पाने के लिए बहुत से लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं लेकिन जब आपको महंगे-महंगे उपचार न पसंद आए तो आप आप बिना किसी दर्द और सस्ते तरीकों से भी जांघ की चर्बी को कम कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : August 10, 2021 2:40 PM IST

क्या आपकी जांघ पर शरीर के दूसरे अंगों के मुकाबले ज्यादा चर्बी है? जांघ पर ज्यादा चर्बी किसी को पसंद नहीं क्योंकि ये देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। जांघ पर चर्बी एक ऐसी चीज है जो किसी भी उम्र के लोगों और किसी भी साइज के व्यक्ति के शरीर पर हो सकती है। हाालंकि मोटे लोगों में ऐसा अधिक होता है और ये चर्बी उनकी जांघ से लेकर नितंब यानी की हिप्स तक फैली होती है। ज्यादातर महिलाओं, युवा और बूढ़ों की स्किन डल हो जाती है, जिसके कारण ये चर्बी जिद्दी हो जाती है और इससे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसा उन लोगों में अधिक होता है, जिन लोगों के शरीर में अधिक फैट टिश्यू होते हैं। इस स्थिति से पार पाने के लिए बहुत से लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं लेकिन जब आपको महंगे-महंगे उपचार न पसंद आए तो आप आप बिना किसी दर्द और सस्ते तरीकों से भी जांघ की चर्बी को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये सस्ते तरीके।

जांघ की चर्बी कम करने के आसान तरीके

1- मालिश

मालिश करने से फैट वाले टिश्यू को एक जगह जमा होने वाले फैट को हटाने मेंमदद मिलती है। मालिश लिम्फैटिक ड्रैनेज को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और इससे जांघों की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। इस ड्रैनेज सिस्टम से आपको शरीर के अपशिष्ट को टिश्यू से दूर रखने और रक्तप्रवाह में वापस ले जाने में मदद मिलती है। मालिश आप घर पर खुद या फिर किसी दूसरे व्यक्ति की भी सहायता ले सकते हैं। मालिश के लिए आप अलग-अलग तेल या फिर क्रीम का उपयोग भी कर सकते हैं।

2-ड्राई ब्रशिंग

ड्राई ब्रशिंग जांघों की जिद्दी चर्बी से छुटकारा पाने के सबसे प्रभावी और प्राकृतिक तरीकों में से एक है। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। ड्राई ब्रशिंग को करने के लिए, आप एक ब्रिसल ब्रश का उपयोग कर सकते हैं और धीरे-धीरे इसे अपने पैरों से लेकर अपने कंधों तक यूज कर सकते हैं। आप नियमित रूप से दिन में एक या दो बार पांच मिनट तक ड्राई ब्रशिंग करें और ध्यान रखें कि इस दौरान आपका शरीर पर बिल्कुल गीला न हो।

3-कॉफी स्क्रब

कॉफी स्क्रब न केवल एक बेहतरीन एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है, बल्कि यह जहां चर्बी होती है उस जगह ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ा सकता है। स्क्रब और मालिश करने से ढीली त्वचा को कसने में मदद मिल सकती है। इस मिश्रण बनाने के लिए आप 2 बड़ी चम्मच कॉफी प्रयोग कर सकती है। इसके अलावा आप 1/4 कप पिसी हुई कॉफी में नारियल का तेल और ब्राउन शुगर मिलाएं। सामग्री को मिलाकर पेस्ट बना लें। जहां-जहां चर्बी ज्यादा हो उस जगह पर पेस्ट के इस्तेमाल से धीरे-धीरे साफ करें।

4-ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं

पानी भी शरीर की थुलथुली चर्बी कम करनेका एक अच्छा तरीका हो सकता है। पानी आपको वजन घटाने के साथ-साथ शरीर के कुछ अंगों पर जिद्दी चर्बी को भी कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल ये चर्बी विषाक्त पदार्थ के बनने से एक जगह जमा हो जाती है इसलिए ढेर सारा पानी पीने से आप विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकाल सकते हैं। इससे न आप सिर्फ तरोताजा रहते हैं बल्कि शरीर से थुलथुली चर्बी को कम भी कर सकते हैं।

5-स्किन को रखें मॉइस्चराइज़

अगर आप अपनी स्किन का ख्याल रखना चाहते हैं तो स्किन को रोजाना मॉइस्चराइज करें। यह न केवल आपकी त्वचा को मुलायम और रेडिएंट बनाए रखने में मदद करता है। इतना ही नही्ं यह आपको जिद्दी चर्बी से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। नारियल तेल जैसे प्राकृतिक उत्पादों का इस्तेमाल करें, जो आपकी त्वचा को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। यह ढीली त्वचा को कस देगा और शरीर से जिद्दी चर्बी को कम करने में मदद करेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.