गले की खिचखिच और वो कुछ चुभते रहने जैसा अहसास कफ में तब्दील हो जाए, कर दीजिए उनका इलाज, वो भी घर में। जी हां, इन समस्याओं का इलाज आप घर पर ही कर सकते हैं। हल्दी वाले दूध से लेकर काढ़ा तक, हम यहां बता रहे हैं कुछ ऐसी ही आसान दवाइयां और उन्हें बनाने के तरीके के बारे में जिन्हें आप गला ख़राब होने पर ले सकते हैं।
हल्दी वाला दूध- सदियों से इस्तेमाल हो रहा है यह नुस्खा। गला ख़राब होने पर सबसे पहले हल्दी वाले दूध पीने की ही सलाह दी जाती है। एक ग्लास दूध में चुटकीभर हल्दी, एक चम्मच गुड़ और एक चुटकी काली मिर्च का पावडर मिलाएं और इसे 5 मिनट के लिए पकाएं।
लौंग और शहद- लौंग और शहद में एंटीबैक्टेरियल तत्व होते हैं जो न केवल गले की खिचखिच दूर करते हैं बल्कि गले का दर्द कम करके आपको थ्रोट इंफेक्शन से बचाता है। इसीलिए एक चम्मच शहद और एक लौंग को रात एकसाथ रखें। सुबह इस शहद को चाटने से आराम मिलता है।
मेथी का पानी- मेथी में एंटीबैक्टेरियल गुणों और सूजन रोकने वाले तत्वों की मौजूदगी के कारण मेथी के दाने आपके ख़राब गले को ठीक करने में सहायता कर सकते हैं। एक लीटर पानी में 2 चम्मच मेथी के दाने मिलाएं और धीमी आंच पर उबालें। उबालने के बाद जब पानी का रंग बदलने लगे तो उसे उतारकर ठंडा करें। दिन में दो बार इस पानी से गरारा करें।
अनार के छिलके- अनार के छिलके भी ख़राब गले का एक अच्छा उपाय है। अनार में एंटीबैक्टेरियल और एंटीऑक्सिडेंट तत्व होते हैं जो बैक्टेरिया को पनपने से रोकते हैं गले को राहत प्रदान करते हैं। अनार के छिलकों का पावडर (1 चम्मच) एक लीटर पानी में उबालकर ठंडा करें और इस मिश्रण से दिन में दो बार गरारे करें।
हर्बल काढ़ा- गला ख़राब हो या कफ की शिकायत हो, घर में बना काढ़ा आपको झटपट आराम देता है। एंटीबैक्टेरियल गुणों और सूजन रोकने वाले तत्वों से भरपूर होने के साथ-साथ यह आपकी रोग प्रतिरोधक शक्ति भी बढ़ाते हैं। दो कप पानी, 5-6 तुलसी के पत्ते, एक इंच अदरक और दालचीनी, 2 काली मिर्च और 4 लौंग को एकसाथ उबालें। जब उबलकर पानी आधा हो जाए तो इसे उतारकर छान लें। अब एक चम्मच शहद मिलाकर गर्म-गर्म पीनें से आपका ख़राब गला ठीक हो जाएगा।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.