... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
liver
Home Remedies for Liver: हर इंसान के सर पर कोरोना का कहर मंडरा रहा है। अस्पततालों में अभी सिर्फ कोरोना के मरीज ही नजर आ रहे हैं। प्रेग्नेंट लेडी से लेकर सामान्य बीमारियों के इलाज तक पर रोक लगा दी गई है। कोरोना की वजह से हमारे कई अंग खराब हो सकते हैं। एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि कोरोना के कारण लिवर खराब हो सकता है। इसलिए कोरोना के कहर से बचने के लिए हमें अपने लिवर की (Home Remedies for Liver) देखभाल करनी चाहिए।
लिवर शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। लिवर खाना पचाना, शरीर से टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकालना, बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करना, शरीर को एनर्जी देनाआदि शामिल हैं। यदि आप चाहते हैं कि कोरोना के इस दौर में आपका लिवर स्वस्थ रहे, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें-
पालक और गाजर लिवर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इससे लिवर की कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं। इसके अलावा हल्दी में एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है, जो आपके लिवर के लिए रामबाण है। रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं, इससे लिवर की सारी कमजोरी दूर हो जाएगी।
आंवला विटामिन सी का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है। यह बालों, आंखो और त्वाचा के लिए काफी अच्छा होता है। इसके साथ साथ लिवर की कई समस्याओं के लिए भी आंवला फायदेमंद है। कई रिसर्च में इस बात को प्रमाणित भी किया गया है कि आंवले में मौजूद तत्व लिवर को सुरक्षित करने में हमारी मदद करता है।
वजन को कम करने के लिए बहुत से लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं। ग्रीन टी वजन को कम करने के साथ-साथ लिवर की भी समस्या को दूर करता है। यह एंटी ऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर में मौजूद विषैले तत्वों को खत्म करता है। इसलिए रोजाना सुबह ग्रीन टी का सेवन करें।
करेला टेस्ट में कड़वा होता है, इसलिए बहुत ही कम लोग इसे खाना पसंद करते हैं। लिवर के लिहाज से करेला बहुत ही गुणकारी होता है। अगर आप नियमित रूप से एक गिलास करेले का जूस पीते हैं, तो फैटी लिवर की समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगा।
30 के बाद भी महिलाएं दिख सकती हैं जवां, फॉलो करें ये फिटनेस टिप्स
Weight Loss Tips: लॉकडाउन में बढ़ गया है वजन? पीएं अजवायन-जीरा से बना यह वेट लॉस ड्रिंक