Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Holi Special: होली में पीएं-पिलाएं ये 2 हेल्दी ड्रिंक्स, फलों, ड्राईफ्रूट्स और दूध से बनें ये ड्रिंक्स गर्मी में रखेंगे सेहत का ख्याल

डायटिशन नीता मेहता ने बताए कुछ हेल्दी नैचुरल ड्रिंक्स की रेसिपी। जो, इन गर्मियों और होली में आपको रखेगी तरोताज़ा और फ्रेश। तारो ताजा तथा एनर्जेटिक  रखने  वाले ये हेल्दी ड्रिंक्स आप  महज कुछ मिनटों में ही घर पर बना सकते हैं।

Holi Special: होली में पीएं-पिलाएं ये 2 हेल्दी ड्रिंक्स, फलों, ड्राईफ्रूट्स और दूध से बनें ये ड्रिंक्स गर्मी में रखेंगे सेहत का ख्याल
होली के लिए 2 हेल्दी ड्रिंक्स रेसिपी ।

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 10, 2020 8:58 AM IST

Holi Healthy Drinks Recipe: होली (Holi 2020)में मेहमानों का स्वागत करने के लिए इस बार कोला और बोतलबंद ड्रिंक देने की बजाय नैचुरल ड्रिंक्स पिलाएं। जैसा कि गर्मियों ने दस्तक दे दी है  ऐसे में लोगों को बार-बार प्यास लगती है। एक्सपर्टस का मानना है  कि केमिकल पदार्थों से बने  ड्रिंक्स में चीनी भी  बहुत होती है। इनके,  सेवन से  शरीर में इन्सुलिन की मात्रा बढ़ जाती है, हड्डियां  कमज़ोर होने लगती हैं। शरीर में मोटापा बढ़ जाता है और  आदमी को पैसे और सेहत  दोनों के मामले में  फायदे की बजाय नुकसान  झेलना पड़  सकता है। डायटिशन नीता मेहता ने बताए कुछ हेल्दी नैचुरल ड्रिंक्स की रेसिपी। जो, इन गर्मियों और होली में आपको रखेगी तरोताज़ा और फ्रेश। तारो ताजा तथा एनर्जेटिक  रखने  वाले ये हेल्दी ड्रिंक्स आप  महज कुछ मिनटों में ही घर पर बना सकते हैं। (Holi Healthy Drinks Recipe in hindi)

होली में पीएं-पिलाएं ये हेल्दी ड्रिंक्स (Holi Healthy Drinks Recipe):

हेल्दी फ्रेश  फ्रूट  पंच के लिए सामग्री:

  • 2 कप तरबूज के टुकड़े (बीज निकाले हुए)
  • 1 कप पाइनएपल के टुकडे
  • 1 कप हरे अंगूर ( बीज निकाले हुए)
  • 2 कप रेडीमेड एपल जूस
  • 10-12 बर्फ के टुकड़े (आइस क्यूब)
  • 1 छोटा चम्मच चीनी
  • 4 बडे चम्मच क्रीम

Benefits of Thandai: होली में पिएंगे ठंडाई, तो सुधरेगा डायजेशन, बनेगा दिल सेहदमंत, स्वाद और गर्मी से भी ठंडक मिलेगी ज़रूर

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

फ्रेश  फ्रूट  पंच बनाने का तरीका:

  • सारे फलों को एक बाउल में डालें और ऊपर से एप्पल जूस डालकर फ्रिज़ में ठंडा करें।
  • सर्व करने के समय फलों को मिक्सर ग्राईन्डर में चलाकर स्मूथ कर लें।
  • क्रीम और चीनी डालकर मिक्सर एक बार फिर चलाएं।
  • ग्लास में बर्फ रखकर, ऊपर से पंच डालकर परोसे।

पपाया हनी स्मूथी

  • 1 कप कटा हुआ पपीता
  • 1/2 कप ठंडा दूध
  • 1 कप गाढ़ी दही
  • 1/2 कप वनीला आईस्क्रीम
  • 1 बड़ा चम्मच शहद
  • कुछ केसर के धागे (एक बड़े चम्मच गर्म दूध् में भीगे हुए)
  • पपीते और दूध को एक मिक्सर-ग्राइंडर में डालें और अच्छे से चलाकर स्मूथ करें।
  • बची हुई सामग्री मिलाकर चलायें। जब यह गाढ़ा और झागवाला हो जाए तो मिक्सी बंद करें। ठंडा करके परोसे।

Holi Beauty Tips: होली में यूं रखें बालों, आंखों, स्किन और नाखूनों को सुरक्षित और हेल्दी, इन शहनाज़ हुसैन टिप्स के साथ

Also Read

More News