
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : August 19, 2021 12:09 PM IST
Image credits by: हिना अपने सोशल मीडिया पेजेज पर अपनी फिटनेस वीडियोज और फोटो डालकर फैन्स को मोटिवेटि करती रहती हैं,
छोटे पर्दे से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हिना खान (Hina Khan) आज करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुकी हैं। एक मिडिल क्लास फैमिली से आने वाली हिना आज बॉलीवुड एक्टर बन चुकी हैं। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से लेकर फिल्म हैक्ड (Hacked) तक उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया है। हिना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, फिर चाहे वो ट्विटर हो, फेसबुक हो या फिर इंस्टाग्राम हो। एक्टर होने के साथ साथ हिना खान फिटनेस फ्रीक (Fitness Freak Hina Khan) भी हैं। हिना अपने सोशल मीडिया पेजेज पर अपनी फिटनेस वीडियोज और फोटो डालकर अपने फैन्स को मोटिवेटि करती रहती हैं। हाल ही में हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट करते हुए कुछ ऐसी फोटोज पोस्ट की हैं जिन्होंने चारों ओर तहलका मचा दिया है। हिना खान ने अपनी टोन्ड बॉडी (Hina Khan Toned Body) दिखाते हुए एक नया फिटनेस गोल सेट किया है। वर्कआउट करते हुए हिना खान ने जो फोटोज शेयर की हैं उनमें एक्टर की ग्लोइंग स्किन साफ नजर आ रही है। हिना खान का ब्लैक ट्रैक पैंट, पिंक और प्रिंटिड टैंक टॉप और ब्लैक ब्रालेट के साथ उनके टोन्ड एब्स फैन्स को जबरदस्त फिटनेस गोल (Hina Khan Fitness Goal) देते हैं।
View this post on Instagram
हिना खान द्वारा जो फोटोज और वीडियो पोस्ट की गई हैं उनमें अलग अलग कैप्शन है और वाकई सभी कैप्शन फिटनेस की ओर जज्बा बढ़ाने वाले हैं। एक्टर के 'sweat it out' और 'work in progress' जैसे कैप्शन बताते हैं कि हिना खान फिटनेस को लेकिर कितनी सीरियस हैं। बता दें कि ट्रेडमिल और बाइक एक्सरसाइज वाकई कार्डिया ट्रेनिंग के बेस्ट सोर्स हैं। इनके मसल्स मजबूत होती है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा ट्रेडमिल और बाइक एक्सरसाइज एरोबिक वर्कआउट के भी अच्छे सोर्स हैं जो ज्वॉइंट्स पर कम जोर डालते हैं।
View this post on Instagram
हिना खान फिटनेस फ्रीक हैं, वो किसी भी कीमत पर अपनी फिटनेस के साथ समझौता नहीं करती हैं। एक्टर बीच बीच में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी वर्कआउट फोटोज शेयर करती रहती हैं। एक्टर खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। उन्हें स्क्वैट्स और बैंड एक्सरसाइजेज करना बहुत पसंद है। वर्कआउट के अलावा, हिना का जिम लुक भी लोगों को खूब पसंद आता है। सिर्फ यही नहीं हिना खान के जिम आउटफिट भी फैन्स का दिल जीत लेते हैं।
View this post on Instagram
हिना खान की स्लिम बॉडी का राज उनका भरपूर पानी पीना भी है। हिना खान सुबह उठ कर सबसे पहले 4 ग्लास गुनगुना पानी पीती हैं। इसके बाद वह दिन भी खुद को पानी पीकर हाइड्रेट रखती हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि हिना खान को जब भूख लगती हैं तो वह खाना कम खाती हैं और पानी ज्यादा पीती हैं। इससे उनको भूख भी कम लगती है और फिटनेस भी बरकरार रहती है। इसके अलावा हिना खान की डाइट में खूब सारी सब्जियां, दालें, फल, जूस, कोकोनट वॉटर और सलाद आदि रहता है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.