Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

घर पर की जाने वाली यह एक्सरसाइज जिम वर्कआउट से भी बेहतर

घर पर की जाने वाली यह एक्सरसाइज जिम वर्कआउट से भी बेहतर
हाई इंटेसिटी वाली आकस्मिक शारीरिक गतिविधि जिसे HIIT के नाम से जाना जा रहा है. यह इंसान के डेली लाइफ में शामिल किया जा सकता है.

Written by akhilesh dwivedi |Updated : June 24, 2019 5:26 PM IST

जिम वर्कआउट करने का चलन हाल के वर्षों में बढ़ गया है. लेकिन हाल ही में एक शोध में यह बात कही गयी है कि यदि आप जिन नहीं जा पाते हैं. तो घर पर ही एक्सरसाइज करके जिम वर्क आउट के बराबर की फिटनेस पा सकते हैं. WorkOut at Home के नाम से ही लोगों को लगने लगता है कि यह क्या बला है. घर पर क्या जिम बनना है. ऐसा बिल्कुल भी नहीं. शोध में जो लोग शामिल थे वो घर पर एक्सरसाइज या वर्कआउट के लिए किसी प्रकार के जिम वाले सामन उपयोग नहीं कर रहे थे.

जो लोग जिम जाते हैं उनके लिए तमाम तरह के उपकरण होते हैं. उपकरण में एक्ससाइज करने से लोगों को एक विशेष तरह के ट्रेनर की भी जरूरत होती है. लेकिन घर पर एक्सरसाइज करने के लिए किसी विशेष प्रकार के ट्रेनर की भी जरूरत नहीं होती है.

जिम वर्कआउट से बेहतर है यह एक्सरसाइज 

शोध में Workout at Home की जिस एक्सरसाइज को Gym Workout से भी बेहतर पाया गया है उसे High Intensity Interval Training  (HIIT) के नाम से जाना जाता है.

Also Read

More News

हाई-इंटेंसिटी वाली इंटरवेल ट्रेनिंग (High Intensity Interval Training)  के बारे में आप लोगों ने सुना होगा जो थोड़े से आराम के बाद तेजी से की जाने वाली गतिविधि है. यह 6 सेकंड से 4 मिनट की हो सकती है जिसमें 30 सेकंड से 4 मिनट तक का बीच में आराम का समय रहता है।

ज्यादातर लोगों में यह सोच आ गयी है कि जिम ही वो जगह है जहां पर फिटनेस को पाया जा सकता है। हेल्दी हार्ट और फिटनेस के लिए जिम करना जरूरी है। लेकिन जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित एक नया शोध बताता है कि यह सच नहीं है।

workout at home better than gyming

क्या है HIIT एक्सरसाइज ?

हाई इंटेसिटी वाली आकस्मिक शारीरिक गतिविधि जिसे HIIT के नाम से जाना जा रहा है. यह इंसान के डेली लाइफ में शामिल किया जा सकता है. इसमें 1 या 2 मिनट के लिए बहुत तेज गतिविधि की जाती है, यह आपको तेज सांस लेने और छोड़ने का एहसास कराने के लिए पर्याप्त होता है.

घर पर यह एक्सरसाइज कैसे करें 

इसको करने के लिए किसी विशेष तैयारी की जरूरत नहीं होती है. उदाहरण के लिए आप सीढ़ियां चढ़ रहे हैं तो तेजी से चढ़ने लगें या फिर कहीं घूम रहे तो तो 300 या 600 फीट तेजी से दोड़ लें.

इस एक्सरसाइज करने के लिए किसी प्रकार के समय की प्रतिबद्धता की जरूरत नहीं होती है. जो लोग अपने आप को फिट रखना चाहते हैं वो लिफ्ट का इंतजार करने की जगह तेजी से कुछ सीढ़िया चढ़ कर रूकें और फिर चढ़ने लगें. उनकी HIIT एक्सरसाइज हो जायेगी.

घर पर इस एक्सरसाइज को करने के फायदे 

HIIT Exercise के वैसे तो कई लाभ होते हैं लेकिन यह हमेशा बैठे रहने वाले इंसान को धीरे-धीरे फिट बना सकती है. इसके लिए उनको बहुत ज्यादा मेहनत की भी जरूरत नहीं होती है.

जैसा की हम सभी जानते हैं कि अगर हमारी शारीरिग गतिविधि अच्छी रहती है तो हार्ट हेल्थ बेहतर रहता है. 8 प्रकार के कैंसर का खतरा भी कम होता है. टाइप-2 डायबिटीज और हाई ब्लडप्रेशर को भी संयमित करती है यह High Intensity Interval Training Exercise.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

जो लगो जिम नहीं जा सकते हैं उनके लिए यह एक्सरसाइज एक तरह से वरदान है. अगर आप भी जिम जाकर वर्कआउट या एक्ससाइज नहीं कर पाते हैं तो आपको घर पर ही यह एक्सरसाइज करनी चाहिए.

About the Author

... Read More