Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
क्या आप सुगठित शरीर या सिक्स पैक पाना चाहते हैं? यदि हां, तो सिर्फ डायट और एक्सरसाइज करने से बात नहीं बनेगी। इसमें आपकी मदद करेगी एक नई तकनीक। यह तकनीक है वेसर हाई डेफ लिपोसक्शन (High definition vaser liposuction) (लिपोस्कल्पचर, लिपोस्कल्पटिंग)। यह पारंपरिक लिपोस्कल्पचर के मुकाबले एक कम नुकसानदायक विकल्प है। अपोलो हॉस्पिटल (दिल्ली) के सीनियर कंसल्टेंट, कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. अनूप धीर कहते हैं कि इसे वसायुक्त जमाव को सुरक्षित ढंग से और प्रभावी तरीके से खत्म करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो आमतौर पर अनुवांशिकता का परिणाम होता है। यह प्रमाणित रूप से वजन घटाने के पारंपरिक प्रयासों के प्रति प्रतिरोधी है। वेसर हाई डेफ लिपोस्कल्पटिंग प्रक्रियाओं में शरीर को बेहतर बनाने और नए आकार देने के लिए बेहतरीन अल्ट्रासाउंड तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इसका प्रयोग शरीर के उन सभी हिस्सों में किया जा सकता है, जहां चर्बी एकत्रित हो। हालांकि, आमतौर पर इस उपचार का इस्तेमाल कूल्हों, पेट, जांघ, कमर, बाहों, हाथ, ठोढ़ी, गाल, पीठ और सीने पर किया जाता है।
डॉ. धीर कहते हैं कि 4डी वेसर/अल्ट्रासाउंड हाई डेफिनिशन लिपोसक्शन एचिंग एक नई तकनीक है। यह चर्बी को लिपोसक्शन द्वारा और सटीक आकार हासिल करने के लिए चर्बी को दोबारा इंजेक्ट कर किया जाता है। शुद्ध की गई चर्बी को एक स्कल्पटिंग माध्यम के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इससे आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है, जो किसी भी अन्य तकनीक से संभव नहीं है। हाई-डेफ अल्ट्रासॉनिक लिपोस्कल्पचर का इस्तेमाल शरीर के किसी भी हिस्से में बदलाव के लिए ''निकालने'' या ''लगाने'' के लिहाज से इस्तेमाल किया जा सकता है, जिनमें छाती, बाहें, पेट, घुमावदार हिस्से और अन्य हिस्से भी शामिल हैं। एचिंग एक ऐसी तकनीक है, जहां चर्बी को समान रूप से नहीं निकाला जाता है। इसकी बजाय इसे पेट की मांसपेशियों को ध्यान में रखते हुए हटाया जाता है।
इससे बाकी बची चर्बी, पेट की मांसपेशियों पर अतिरिक्त चर्बी के मुताबिक, प्रदर्शित करने में मदद मिलती है। यह सर्जरी लोकल या सामान्य एनेस्थीसिया के अंतर्गत एक डे केयर सर्जरी में की जा सकती है। इस प्रक्रिया से आप शरीर से चर्बी की अतिरिक्त मात्रा को कम करने के साथ ही शरीर के आकार को सुडौल कर सकते हैं।
चित्रस्रोत- Shutterstock Images.