World Mental Health Day 2017: जब ऑफिस में कोई न करे आप पर भरोसा, तो इस तरह खुद को संभाले!

World Mental Health Day पर कुछ एक्सपर्ट टिप्स, जो आपके काम आ सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 10, 2017 12:50 PM IST

शक ज्यादातर रिश्तों का एक हिस्सा होता है। लेकिन आज हम उन रिश्तों की बात करते हैं, जो हमारे ऑफिस या काम करने की जगह पर बनते हैं। हम अपने दिन का एक बड़ा हिस्सा दफ्तर में बिताते हैं। साल 2017 के वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे की थीम है- वर्कप्लेस वेलनेस या ऑफिस और हमारी मानसिक सेहत। मनोचिकित्सक डॉ.संघनायक मेश्राम दे रहे हैं कुछ टिप्स, जो तब आपके काम आ सकती हैं जब आपके ऑफिस में आपके कलीग आप पर शक करें।

एहसास: आपको इस बात का अंदाजा होना कि आप पर लोग शक कर रहे हैं, आपकी आधी परेशानी हल समझें। जी हां, इसीलिए जब आप खुद को शक के घेरे में देखें तो अपने आसपास के लोगों के व्यवहार पर ध्यान दें और पता करें कि लोग आप पर शक क्यों कर रहे हैं।

अपना पक्ष रखे: अब यह आपको तय करना है कि आप अपने बारे में लोगों की राय को स्वीकार कर लेंगे या एक बहादुर व्यक्ति की तरह उसका सामना करेंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से बात करें और उसकी इस बारे में राय लें, जिस पर आप भरोसा करते हैं। किसी के लिए भी खुद को ऐसी स्थिति में देखना मुश्किल हो सकता है। इसीलिए अपने किसी भरोसेमंद दोस्त या कलीग की मदद लें और स्थिति को सही और स्पष्ट रुप से समझने की कोशिश करें।

खुद के लिए समय निकालें: इससे एक बहुत बड़ा फर्क पड़ता है। खुद के लिए समय निकालने से आपको मानसिक शांति मिलेगी और आपको खुद को समझने और खुद से प्यार करने का समय मिलेगा। इसीलिए खुद के लिए समय निकालो और ऐसे काम करें जिनसे आपको खुशी मिलती है।

ना कहना सीखें: जब आपको कोई चीज सही ना लगे तब ना कहना, आपकी अपनी पहचान बनाने में मदद करेगा। आपका फायदा उठानेवाले या आपके साथ बुरा बर्ताव करने वाले लोगों की हिम्मत बढ़ नहीं पाएगी, और इससे आप दिन-ब-दिन खुद को मज़बूत महसूस करेंगे।

इस विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, पर एक शपथ लें कि आप अपनी दिमागी सेहत और अपनी शारीरिक सेहत पर ध्यान देंगे और किसी को आपकी मानसिक शांति ख़राब करने नहीं देंगे। हम इस बारे में आपकी राय और आपके अनुभव जानना चाहते हैं। आप हमें ईमेल करें या नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी बात लिखें। अपने मन की भड़ास निकालें, आपको ज़रूर बेहतर महसूस होगा। और दोहराते रहें शांति...शांति...शांति!

Read this in English.

अनुवादक-Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत-Shutterstock Images.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source