जानिये वजन घटाने में कैसे मदद करती है एक कप कॉफ़ी

जानिये किस समय कॉफ़ी पीने से यह आपके वजन को कम करने में मदद करती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 12:16 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

आप यह तो अच्छी तरह जानते हैं कि सिर्फ एक घंटे की एक्सरसाइज से आप अपने मेटाबोलिज्म को काफी बेहतर कर सकते हैं और दिन भर में बर्न हुई कैलोरी की संख्या भी बढ़ा सकते हैं। लेकिन शायद आप यह नहीं जानते कि वर्कआउट करने से पहले सिर्फ एक कप कॉफ़ी पीने से आप अपने वजन को और आसानी से कम कर सकते है।  फिटनेस एक्सपर्ट रौशनी शाह बता रही हैं कि कॉफ़ी पीना कैसे आपके वजन को कम करने में मदद करती है।

अक्सर देखा गया है कि वर्कआउट से पहले जहाँ कुछ लोग कुछ भी नहीं खाते वहीँ कुछ लोग सिर्फ स्मूदी या जूस पीकर ही वर्कआउट करने जाते हैं, लेकिन अगर आप कॉफ़ी पीकर वर्कआउट करने जा रहे हैं तो कॉफ़ी के सेवन से आपके शरीर को और ज्यादा उर्जा मिलती है। इससे वर्कआउट के दौरान आपके शरीर का फैट ईधन की तरह काम करने लगता है जिससे सामान्य की तुलना में ज्यादा फैट बर्न होने लगता है। कैफीन के कारण आपकी मांसपेशियों  काफी देर बाद थकती हैं और फैट का इस्तेमाल उर्जा के रूप में होने लगता है। यह आपके कार्बोहाइड्रेट को बचा के रखता है जिससे आप ज्यादा देर तक एक्सरसाइज कर पाते हैं और इससे स्टेमिना बढ़ने लगती है। जर्नल ऑफ़ स्ट्रेंग्थ एंड कंडीशनिंग रिसर्च में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, वर्कआउट से पहले कॉफ़ी पीने वाले लोग, सामान्य लोगों की तुलना में ज्यादा देर तक एक्सरसाइज करते हैं और ज्यादा एनर्जी बर्न करते हैं।

मात्रा: बेहतरीन रिजल्ट पाने के लिये वर्कआउट करने या जिम जाने से एक घंटे पहले सिर्फ एक कप कॉफ़ी पियें। दिन में 4-5 कप कॉफ़ी पीने से बचें। इसलिए आगे से वर्कआउट के पहले स्मूदी या जूस की जगह एक कप कॉफ़ी पियें।

चित्र स्रोत: Shutterstock

सन्दर्भ:

[1] Duncan MJ, Smith M, Cook K, James RS. The acute effect of a caffeine-containing energy drink on mood state, readiness to invest effort, and resistance exercise to failure. J Strength Cond Res. 2012 Oct;26(10):2858-65.PubMed PMID: 22124354.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source