सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्‍मीन कराचीवाला खुद की फिटनेस के लिए क्‍या करती हैं? जानिए डाइट से लेकर वर्कआउट तक पूरा लाइफस्‍टाइल

दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट की फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ऐसा लाइफस्टाइल (Yasmin Karachiwala Lifestyle In Hindi) फॉलो करती हैं। यास्मीन ने एक ऐसी चीज भी बताई है जिसे डाइट से तुरंत हटा देना चाहिए लेकिन आप उसका रोज सेवन करते हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : June 10, 2021 2:15 PM IST

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जो अपनी फिटनेस की वजह से करोड़ों लोगों को इंस्‍पायर करती हैं क्‍या आप जानते हैं उनकी गुरु कौन है? इन्‍हें कौन गाइड करता है कि कब कौन सी एक्‍सरसाइज करनी चाहिए और कितनी देर करनी चाहिए? अगर आप जवाब ना है तो बता दें कि बॉलीवुड की ज्‍यादातर ए लिस्‍ट एक्‍ट्रेस (Bollywod A List Actress) की फिटनेस ट्रेनर यास्‍मीन कराचीवाला (Celebrity Fitness Trainer Yasmin Karachiwala) हैं। दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, बिपाशा बसु, वाणी कपूर और सोफी चौधरी जैसे कई एक्‍टर को यास्‍मीन ट्रेनिंग देती हैं। यास्‍मीन इनका वर्कआउट शेड्यूल बनाने के साथ ही एक्‍सरसाइज के दौरान इनके साथ रहती हैं और इन्‍हें गाइड करती हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं यास्‍मीन कराचीवाला खुद को फिट रखने के लिए क्‍या करती हैं? फेमिना को दिए एक इंटरव्‍यू में सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्‍मीन कराचीवाला ने उन सभी सवालों के जवाब दिए हैं जिन्‍हें एक आम आदमी जानना चाहता है। तो आइए सवाल और जवाब के रूप में जानते हैं यास्‍मीन कराचीवाला का पूरा लाइफस्‍टाइल (Yasmin Karachiwala Lifestyle In Hindi)-

Question- सुबह उठते ही आप सबसे हेल्‍दी चीज क्‍या करती हैं?

Answer- मैं सबसे पहले गुनगुना पानी पीती है और उसके साथ राय राई के दानें खाती हूं। क्‍योंकि राई के दाने इम्‍युनिटी के लिए अच्‍छे होते हैं और इससे आप दिनभर एक्टिव रहते हैं।

Question- आप नाश्‍ते में क्‍या खाती हैं?

Answer- मेरे नाश्‍ते में ग्‍लूटन फ्री म्यूसली, मुट्ठीभर बादाम, कोकोनट योगर्ट और जो भी सीजन में होता है वो फल। ये मुझे दिनभर एनर्जेटिक रखते हैं।

Question- आपका फेवरेट हेल्‍दी स्‍नैक्‍स क्‍या है?

Answer- मुझे बादाम पसंद हैं। इन्‍हें कैरी करना भी बहुत आसान है और खाना भी। बादाम में प्रचुर मात्रा में विटामिन ई, विटामिन बी2, मैग्‍नीशियम और फास्‍फोरस होता है, इसलिए मेरे हिसाब से ये एक बेस्‍ट स्‍नैक्‍स है और मुझे बहुत पसंद भी है।

Question- कौन सी ऐसी चीजें हैं जिन्‍हें आप अपनी डाइट में शामिल नहीं करती हैं?

Answer- शुगर, ग्‍लूटन और डेयरी।

Question- आपको फेवरेट डेसर्ट या मीठी डिश क्‍या है?

Answer- मेरा फेवरेट डेसर्ट कपकेक है। ये शुगर फ्री, ग्‍लूटन फ्री और डेयरी फ्री होता है।

Question- आप वर्कआउट के पहले और बाद में क्‍या खाती हैं?

Answer- वर्कआउट से पहले मैं केले के साथ मुट्ठीभर बादाम खाती हूं। जबकि वर्कआउट के बाद बादाम मिल्‍क के साथ प्रोटीक शेक लेती हूं।

Question- आप रोज कितना पानी पीती हैं?

Answer- मैं एक दिम में कम से कम 4 लीटर पानी पीती हूं।

Question- सोने से पहले आप लास्‍ट चीज क्‍या करती हैं?

Answer- मैं पानी पीती हूं।

Question- आप कितनी बार चीट डे (Cheat Day) इन्‍ज्‍वॉय करती हैं और उस वक्‍त आप क्‍या लेती हैं?

Answer- मैं चीट डे (Cheat Day) नहीं चीट मील (Cheat Meal) इन्‍ज्‍वॉय करती हूं। इस दौरान मुझे जो पसंद होता है मैं वो खाती हूं। मुझे बिरयानी खाना बहुत पसंद है। तो हफ्ते में एक बार मेरी चीट मील होती है।

Question- फिट रहने के लिए डाइट से सबसे पहले क्‍या हटाना चाहिए?

Answer- शुगर।

Question- आप कितनी देर के गैप में कुछ न कुछ खाती हैं?

Answer- मैं कोशिश करती हूं हर 2 घंटे में कुछ न कुछ खाऊं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source