जानिये मटन के साथ टमाटर या पनीर के साथ पालक जैसे फ़ूड कॉम्बिनेशन क्यों है गलत

आगे से कभी भी मटन करी बनाते समय टमाटर ना डालें, जानिये ऐसे ही कुछ और गलत फ़ूड कॉम्बिनेशन

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 17, 2017 4:40 PM IST

लोग जब घर पर कोई पार्टी रखते हैं या मेहमान आये हुए हों तो उनकी कोशिश होती है कि अधिक से अधिक डिश बनाकर मेहमानों को खिलाया जाए। इस चक्कर में कई बार लोग ऐसे फ़ूड  कॉम्बिनेशन भी बना देते हैं जो अगर देखा जाए तो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। आपमें से अधिकतर लोगों को यह पता ही नहीं है कि किस चीज के साथ क्या नहीं खाना चाहिये। गलत फ़ूड कॉम्बिनेशन के कारण पेट दर्द, गैस, कब्ज़ और डायरिया जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

मुंबई स्थित इन्स्टा स्क्ल्पट की वेट लास एक्सपर्ट डॉ. मंजिरी पुराणिक यहां ऐसे ही कुछ गलत फ़ूड कॉम्बिनेशन के बारे में बता रही हैं।

पके हुए भोजन के साथ फल : कई लोग दोपहर में लंच के साथ या डिनर में फल खाते हैं। आपको बता दें कि कभी भी फलों को अपने भोजन के साथ या खाना खाने के कुछ देर बाद नहीं खाना चाहिये। ऐसा करना से पाचन की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है और फिर पेट फूलने और कब्ज़ की समस्या होने लगती है। फल खाने का सबसे सही समय होता है कि आप खाना खाने से आधा घंटे पहले उसे खाएं।

मीट के साथ टमाटर : आज के समय में अधिकतर लोग मीट बनाते समय उसकी करी में टमाटर का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि मीट में प्रोटीन बहुत ज्यादा होता है और टमाटर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। जब आप इन दोनों को एक साथ पकाते हैं तो ये एक दूसरे के पोषक तत्वों को नष्ट कर देते हैं जिस वजह से आपको गैस, एसिडिटी और डकार आने जैसी समस्याएँ होने लगती हैं। इसलिए मीट बनाते समय टमाटर का इस्तेमाल न करें।

पनीर के साथ पालक: आजकल हर रेस्टोरेंट में ही पालक पनीर  मिलता है और लोग ये सोच कर खाते हैं कि इसे खाने से पनीर और पालक दोनों के फायदे हासिल हो जायेंगे। जबकि ऐसा नहीं है, आपने बायोलॉजी की किताब में यह पढ़ा होगा कि आयरन और कैल्शियम से भरपूर चीजों को एकसाथ नहीं खाना चाहिये। पनीर में कैल्शियम और पालक में आयरन की मात्रा ज्यादा होती है और जब आप इन्हें साथ में मिलाकर खाते हैं तो ये एक दूसरे के पोषक तत्वों की मात्रा कम कर देते हैं।

दूध और चॉकलेट : कई बार पेरेंट्स अपने बच्चों को इस शर्त पर दूध देने को तैयार हो जाते हैं कि दूध पीने पर वो इन्हें चॉकलेट देंगे। आपको बता दें कि यह कॉम्बिनेशन पूरी तरह गलत है और दूध के साथ चॉकलेट खाने से दूध से मिलने वाले फायदों में कमी होने लगती है साथ ही इससे डायरिया और उल्टी होने का भी खतरा रहता है।

बीफ और चेस्टनट : यह सच है कि हमारे देश में बीफ खाने पर पाबन्दी है लेकिन अगर आप विदेश गये हुए हैं और वहां बीफ खा रहे हैं तो उसके साथ भूलकर भी चेस्टनट खाने की गलती ना करें। चेस्टनट में मौजूद विटामिन सी, और एनिमल फैट एक साथ मिलकर आपकी दिक्कतें बढ़ा सकते हैं। इससे पेट दर्द, एसिडिटी और पेट में तेज जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

फल और योगर्ट : फल और योगर्ट को एक साथ मिलाकर खाना भी टॉक्सिक की तरह बुरा असर डालता है। इन दोनों चीजों को एक साथ मिलाकर खाने से पेट के एसिड के बनने की प्रक्रिया पर बुरा असर पड़ता है जिससे कब्ज़ और साइनस जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

दूध और केला : छोटे बच्चे से लेकर जिम जाने वाले लड़के भी बॉडी बनाने के लिए दूध और केला एक साथ मिक्स करके खाते हैं। आपको बता दें कि इन दोनों चीजों को एक साथ मिलाकर खाने से यह बहुत हैवी हो जाता है और पाचन की प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है। इससे आपको पेट भरा हुआ महसूस होता है साथ ही इससे पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है।

टोफू और प्याज : अगली बार जब आप घर पर पनीर बनाएं तो पैन में पहले से प्याज ना तलें। पनीर में मौजूद कैल्शियम और प्याज में मौजूद ऑक्सालिक एसिड एक साथ मिलकर कैल्शियम ऑक्सलेट बना देते हैं जो कि आसानी से पचता नहीं है और शरीर द्वारा आयरन को अवशोषित करने की प्रक्रिया पर बुरा असर डालता है।

आलू और चावल : दाल चावल के साथ आलू की चिप्स, भुजिया या आलू से बनी कोई भी चीज खाना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। चावल में मौजूद कार्बोहाइड्रेट और आलू में मौजूद स्टार्च जब एक साथ मिलते हैं तो ये पेट में जाकर आसानी से पचते नहीं हैं जिस वजह से हार्टबर्न, कब्ज़ और एसिडिटी की समस्या होने लगती है।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्रस्रोत: Shutterstock