ऐश्वर्या सलागरे ने ऐसे कौन-से 15 चीजें की जिससे उन्होंने 30 किलो वजन घटा लिया?

जानिये क्रैश डायट करने पर क्या हुआ ऐश्वर्या के साथ?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 23, 2017 4:47 PM IST

जब दोस्तों और टीचर के सामने वजन के कारण शर्मिंदा होना पड़ा तब कैसा लगा? मैंने 22 साल की ऐश्वर्या सलागरे से सवाल किया। फिर उन्होंने अपना वज़न घटाने के प्रोग्राम का निर्णय कब लिया वह कहानी बताई। एक साल पहले कॉलेज फेस्ट के दौरान फैशन शो हुआ वहां सब दोस्तों को चांस तो मिल गया लेकिन मुझे नहीं मिला। मुझे ये कहा गया कि मैं मोटी हूं। बहुत लोगों ने मेरे मोटापे का मजाक उड़ाया। इस घटना से उनके दिल को बहुत चोट पहुँची। वैसे तो वह पहले एक अच्छी एथलिट थी और बहुत फिट थी। स्कूल के बाद ऐश्वर्या ने मुम्बई में कॉलेज में दाखिला लिया। उस वक्त वह 5”3 की और वज़न 97 किलो था। यहां उन्हें वज़न को घटाने की सही प्रेरणा मिली और एक साल बाद ऐश्वर्या ने 30 किलो वजन घटाया।

ऐश्वर्या ने 30 किलो वजन घटाने के लिए 15 चीजों पर ध्यान दिया जो वज़न घटाने में बहुत मदद की-

  • पहले तो जिम जाने के लिए खुद को तैयार करना होगा। लेकिन वहां जाने के बाद आपको हर वज़न से लेकर सब चीजों पर ध्यान देना होगा। लेकिन उनके लिए सबसे मुश्किल की बात थी कुछ दिनों तक उनके वज़न में कोई भी फर्क नहीं आया। उन्होंने हफ्ते में एक बार या महीने में एक बार वर्कआउट किया। 2-3 महीनों तक वज़न में कुछ भी फर्क नजर नहीं आया। और व‍ह पीसीओडी के कारण हुआ।
  • इसके लिए उन्होंने क्रैश डायट, कीटो डायट, फ्रूट डायट और पता नहीं कितने डायट किये लेकिन सबने कुछ दिनों तक ही काम किया। जैसे ही डायटिंग करना बंद किया मतली और उल्टी होना शुरू हो गया। साथ ही शरीर में जल की मात्रा बढ़ जाने के कारण वज़न भी बढ़ गया।
  • कुछ भी शार्ट कट करने से हासिल नहीं होता है। आप ये सोचकर एक्सरसाइज करना न छोड़े क्योंकि आपने फल लिया है। आपको अपने निर्णय पर अडिग रहना चाहिए।
  • एक ही तरह का नहीं तरह-तरह का एक्सरसाइज करते रहना चाहिए। अभी वह स्वीमिंग, रनिंग, वाकिंग, कार्डियो, वेट्स, किकबॉक्सिंग, एमएमए और फंक्शनल ट्रेनिंग कर रही हैं।
  • वह रूजुता दिवेकर की बहुत सारी किताबें पढ़ती हैं जहां से उन्हें डायट के बारे में पूरी जानकारी मिलती रहती है। उन्होंने अरनोल्ड सेचवारजेनगर की आत्मकथा से भी प्रेरणा ली है।

main image 655x353

  • यूट्युब पर जो ट्रांसफोरमेशन वीडियो दिखती है उनसे भी प्रेरणा मिलती है कि कैसे एक वजनदार इंसान ने अपना वजन घटा लिया।
  • जो चीजें उनके बॉडी को सूट करती थी वही चीजें करती थी। उनका कहना था कि वह खुद ही रिसर्च करके डायट और एक्सरसाइज प्लान करती है।
  • अपने हाथों से वह वह खुद का खाना बनाती थी ताकि उनको पता हो कि वह खाने में क्या डाल रही हैं?
  • 15 दिन या महीने में एक बाद अपने पसंद का खाना खाना नहीं छोड़ती है। उनको चाइनीज़ व्यंजन खाना बहुत पंसद है।
  • घर पर बिस्किट या चीप्स जैसे जंक फूड्स नहीं रखती।
  • खाने में वैभिन्नता होनी चाहिए ताकि उसमें प्रोटीन, कार्ब्स सब कुछ हो। वह सुबह अंडा, लंच में चिकन, सलाद, स्नैक टाइम में नट्स और सलाद और डिनर में सब्ज़ियां आदि खाती है।

second-655x353

  • डिनर हमेशा हल्का लेती हैं।
  • डायट भी वेट लॉस गोल के अनुसार होना चाहिए। यानि जैसा वेट लॉस करना चाहिए वैसा ही डायट लेना चाहिए यानि कार्ब्स कम और प्रोटीन ज्यादा लेती थी।
  • पर्सनल ट्रेनर रखने से वह आपको एक्सरसाइज करने में मदद करेगा और डायट पर भी ध्यान देगा।
  • कभी भी दूसरों से खुद की तुलना नहीं करनी चाहिए। जिम में कभी भी दूसरो की तरफ देखकर अपनी बात नहीं सोचनी चाहिए सिर्फ अपने लोग पर ध्यान देना चाहिए।

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source