हर्ब्स, जो पुरुषों को रखते हैं लंबी उम्र तक फिट और हेल्दी

जो पुरुष लंबी उम्र तक फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो उन्हें सबसे पहले अपने आहार को बदलना होगा। ऐसी कई जड़ी बूटियां हैं, जिनका इस्तेमाल आपको करना चाहिए। इससे आपके जीवन शक्ति और प्रोस्टेट सेहत में सुधार होगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 18, 2019 6:13 PM IST

अधिकतर पुरुष अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। ना खाने का होश, ना सोने की सही आदत। इससे उन्हें कई तरह की शारीरिक समस्या हो सकती है। पुरुष दिन भर ऑफिस में कड़ी मेहनत करते हैं। ऐसे में उन्हें अपने स्वास्थ्य को बेहतर तरीके से प्रबंधित करने की जरूरत होती है। अच्छी आदतें जैसे नियमित एक्सरसाइज करना चाहिए। बुरी आदतों जैसे धूम्रपान, शराब का सेवन अधिक नहीं करना चाहिए।तभी आप लंबी उम्र तक बेहतर स्वास्थ्य को प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप चाहते हैं फिट और हेल्दी रहना तो सबसे पहले अपने आहार को बदलें। ऐसी कई जड़ी बूटियां हैं, जिनका इस्तेमाल आपको करना चाहिए। इससे आपके जीवन शक्ति और प्रोस्टेट सेहत में सुधार होता है।

देवदार की छाल

देवदार की छाल एक नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट है। इसकी छाल के पाउडर का प्रयोग कई तरह के सप्लीमेंट बनाने में भी किया जाता है। शोध के अनुसार, देवदार की छाल प्रोस्टेट स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने के लिए पोषण सहायता प्रदान करता है। देवदार की छाल शुक्राणु की गुणवत्ता को भी बेहतर करता है और उसकी मात्रा को भी बढ़ाता है।

हल्दी

हल्दी सौंदर्य वृद्धि करने के साथ ही त्वचा की समस्याओं को भी दूर करती है। हल्दी एंटीऑक्सीडेंट में उच्च होती है, जो मांसपेशियों और इर्रिटेट टिशू को शांत करता है। अध्ययन में पाया गया है कि हल्दी से पुरुषों में प्रोस्टेट की समस्याओं और मूत्र संबंधी कठिनाइयों को कम करने में सहायता मिलती है।

अश्वगंधा

अश्वगंध आयुर्वेद में सबसे महत्वपूर्ण जड़ी बूटियों में से एक है। कई अध्ययनों में अश्वगंधा को ब्लड शुगर के स्तर को कम करने के लिए बेहतर बताया गया है। साथ ही यह ट्यूमर सेल्स को मार सकता है और कई प्रकार के कैंसर के खिलाफ प्रभावी हो सकता है। इसमें मौजूद कुछ गुण कोर्टिसोल स्तर को कम करने में सहायता करते हैं। तनाव के कारण उपजा कोर्टिसोल नामक हार्मोंन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

कद्दू के बीज

कद्दू में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दूसरी किसी सब्जी में नहीं मिलते हैं। कद्दू के बीज में मौजूद पोषक तत्व जैसे जिंक, पोटैशियम और आयरन प्रोस्टेट स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि कद्दू के बीज से बढ़ते प्रोस्टेट वाले पुरुषों में सामान्य मूत्र प्रवाह को प्रोत्साहित किया जाता है।

Pomegranate Benefits : शरीर में खून बढ़ाए अनार, जानें इसके 10 अन्य लाभ

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source