
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST
आपने बेसन का चीला तो कई बार बनाया होगा लेकिन हम आपको आज बताएंगे बेसन का ऑमलेट कैेसे बनाया जाता है। इस ऑमलेट में स्प्राउट फिलिंग डाली जाती है जो इसे हेल्दी रेसिपी बना देती है। साथ ही, इसमें अजवायन भी डाला जाता है जिससे कि बेसन हज़म हो सकते। आप सुबह या फिर शाम के नाश्ते में इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। (इसे भी पढ़ें, स्प्राउट स्टफ्ड परांठा)
सामग्री
1½ कप बेसन
नमक स्वादानुसार
1 छोटा चम्म्च चाट मसाला
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
¼ छोटा चम्मच अजवाइन
¼ छोटा चम्मच हल्दी पावडर
5 हरी मिर्च कटी हुई
2 बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ
1 प्याज़ बारीक कटी हुई
3 बड़े चम्मच दही
1 कप अंकुरित मूंग उबली हुई
2 टमाटर कटे हुए
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
तेल हल्का फ्राइ करने के लिए
विधि
• एक बाउल में बेसन ले लें और उसमें नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पावडर, अजवाइन,हल्दी, आधी हरी मिर्च, धनिया पत्ता, प्याज और दही डालकर अच्छी तरह से मिला लें। उसमें ज़रूरत के अनुसार पानी डालकर बैटर को बना लें।
• फिलिंग के लिए उसमें अंकुरित मूंग, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ता, नमक, चाट मसाला और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
• एक पैन में तेल गर्म कर लें और उसमें एक कलछी बैटर डालकर अच्छी तरह से फैला दें।
• फिर उसको अच्छी तरह से पकने के लिए ऊपर से थोड़ा तेल फैला दें। जब तक सुनहरा भूरा रंग का न हो जाय उलट-पुलट कर पकायें।
• अब एक तरफ फिलिंग को डालकर दूसरे तरफ से उसको फोल्ड कर दें।
• प्लेट में डालकर गरमागरम परोसें।
[videoinfinite id="ykLfDBeAPVY" height="400" width="600"]
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com
चित्र स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।