Healthy Weight Loss: क्या सिगरेट पीकर वजन करना चाहते हैं कम ? ना करें ये ग़लती, ये भी हैं वेट लॉस के ग़लत तरीके।

वेट लॉस के फायदे पाने के लिए हेल्दी वेट लॉस (Healthy Weight Loss) होना ज़रूरी है। अक्सर, लोग यहीं पर ग़लती कर बैठते हैं। कई लोग वेट लॉस के लिए कुछ अजीबो-गरीब तरीके भी अपना लेते हैं। इन तरीकों से फायदे की बजाय नुकसान ही होता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 24, 2019 6:06 PM IST

वेट लॉस (Weight Loss) फिट बॉडी और अच्छी फिगर पाने में मदद कर सकता है। तो वहीं, कई बीमारियों से बचने में भी वेट लॉस ( Healthy Weight Loss)  मददगार साबित हो सकता है। लेकिन वेट लॉस के फायदे पाने के लिए हेल्दी वेट लॉस (Healthy Weight Loss) होना ज़रूरी है। अक्सर, लोग यहीं पर ग़लती कर बैठते हैं। (Weight Loss Tricks)

कई लोग वेट लॉस (Weight Loss Tricks) के लिए कुछ अजीबो-गरीब तरीके भी अपना लेते हैं। इन तरीकों से फायदे की बजाय नुकसान ही होता है।

ये हैं ग़लत तरीके वेट लॉस के (Weight Loss Tricks):

भूखे रहना:

निश्चित तौर पर कैलोरी काउंट और भोजन की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए। लेकिन, इस चक्कर में खुद को भूखा ना रखें। शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए भोजन की ज़रूरत पड़ती है। अगर, आप पूरी तरह से भूखे रहेंगे, तो शरीर को नुकसान होगा। पोषक तत्वों की कमी के कारण आपको कमज़ोरी महसूस हो सकती है।

इसके अलावा, भूखे रहने का एक और बड़ा नुकसान है। जो, वेट लॉस के बाद दिखायी देता है। भूखे रहकर वेट लॉस करने वालों का वजन बाद में बहुत तेज़ी से बढ़ता है।

सिगरेट पीना:

कुछ लोग वजन कम करने के लिए स्मोकिंग का तरीका अपनाते हैं।लेकिन, यह तरीका किसी भी लिहाज से हेल्दी नहीं कहा जा सकता। स्मोकिंग या धूम्रपान सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक तरीका है। ऐसे में,स्मोकिंग से होने वाला वेट लॉस निश्चित तौर पर अनहेल्दी ही कहा जाएगा।

बहुत अधिक ग्रीन टी पीना:

ग्रीन टी एक हेल्दी ड्रिंक है। एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर ग्रीन टी वेट लॉस में मददगार मानी जाती है। लेकिन, दिन भर केवल ग्रीन टी पीना आपकी सेहत के लिए बहुत बुरा साबित हो सकता है। बहुत अधिक ग्रीन टी पीने से आपका वेट लॉस नहीं होगा। यह समझना बहुत ज़रूरी है कि ग्रीन टी के साथ सही डायट और एक्सरसाइज़ ही हेल्दी वेट लॉस का सही तरीका है।

यह भी पढ़ें- लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड करता ब्लड शुगर लेवल मेंटेन, इन 3 तरह की चीज़ों को करें डायट में शामिल!

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source