हेल्दी वेट लॉस रेसिपी: स्प्राउट स्टफ्ड परांठा

स्प्राउट स्टफ्ड ओट्स एण्ड होल वीट परांठा टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी है, एक बार ट्राइ करके देखिये।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST

आमतौर पर परांठे को हेल्दी नहीं माना जाता। लेकिन अगर परांठे को यदि हेल्दी बना दिया जाय तो खाने का मजा आ जायेगा और सेहत भी दुरुस्त रहेगी। आपके लिए ऐसी ही एक हेल्दी परांठे की रेसिपी हम लाएं हैं। इसका नाम है, स्प्राउट स्टफ्ड ओट्स एण्ड होल वीट परांठा जो ओट्स और स्प्राउट से बनता है। दोनों में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है जो वेट लॉस करने में और कब्ज़ को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस परांठे को बनाकर अब आप आसानी से बच्चे हो या बूढ़े सबको स्प्राउट और ओट्स खिला सकते हैं। देर न करें तुरन्त इस रेसिपी को तुरंत ट्राई करें। आप ब्रेकफास्ट में सेवई उपमा भी ट्राइ कर सकते हैं।

2 कप ओट्स

1 कप आटा

नमक स्वादानुसार

¼ कप दही

ज़रूरत के अनुसार पानी

1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल

1 छोटा चम्मच जीरा

1 बारीक कटा हुआ प्याज़

2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च

½ कप बारीक कटी हुई अल्फाल्फा स्प्राउट

¼ कप मूंग स्प्राउट

एक चुटकी हींग

नमक स्वादानुसार

काली मिर्च स्वादानुसार

2 बड़े चम्मच बारीक कटे हुए धनिये के पत्ते

विधि

• एक बाउल में ओट्स, आटा, दही, नमक और पानी डालकर अच्छी तरह से गूंथ लीजिए।

• अब एक पैन में तेल गर्म करके उसमें जीरा, प्याज़, हरी मिर्च, अल्फाल्फा स्प्राउट और मूंगदाल स्प्राउट डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए।

• फिर उसमें हींग, नमक, काली मिर्च और धनिया डालकर सबको एक साथ मिला लें। ठंडा होने के लिए रख दें।

• उसके आटे का गोला बनाकर कटोरी की तरह बना लें और उसमें इस स्टफिंग को अच्छी तरह से डालकर कटोरी का मुँह बंद कर दीजिए।

• अब पराठे को बेल कर तवे पर डालकर थोड़ा-सा तेल लगाकर दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेंक लें।

• जब परांठा दोनों तरफ से सुनहरा हल्का भूरा रंग का हो जाय तो तुरन्त उतारकर गरमागरम परोसें।

• इसको आप रायता, दही या सब्जी के साथ खा सकते हैं।

[videoinfinite id="bVqVFM7ENxg" height="400" width="600"]

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com

चित्र स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source