ग्रिल्ड चिकन सलाद - हेल्दी वेट लॉस रेसिपी

अगर आप वजन घटा रहे हैं, तो ये डिश आपके लिए बेहतर है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

वजन घटाने वाले लोगों को आमतौर अपना पसंदीदा खाना छोड़कर सलाद जैसी चीजें खाने पड़ती हैं। एक समय ऐसा आता है, जब उन्हें सलाद भी बोरिंग लगने लगता है। अगर सही तरीके से बनाया जाए, तो सलाद भी एक मजेदार चीज हो सकती है। खैर, वैसे तो आपने अभी तक कई सब्जियों का सलाद ट्राई किया होगा, लेकिन क्या आपने चिकन सलाद ट्राई किया है? न्यूट्रिशनिस्ट राधिका करले आपको ग्रिल्ड चिकन सलाद की रेसिपी बता रही हैं। यकीनन आप इससे बोर नहीं होंगे। पढ़ें: चना सोया मसाला- हेल्दी वेट लॉस रेसिपी

सामग्री

मैरीनेड

  • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा धनिया

  • 1/2 लहसुन की कली कटी हुई

  • 1/8 मिर्च कटी हुई

  • 1 चम्मच बारीक ताजा नींबू का रस

  • 3/4 चम्मच नमक

  • 1/4 चम्मच प्याज पाउडर (वैकल्पिक)

  • 1/8 चम्मच काली मिर्च

  • 1/8 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

  • 1-1 / 2 चम्मच जैतून का तेल

  • ¼ किलो चिकन ब्रेस्ट स्ट्रिप्स

साल्सा

  • 1/2 मध्यम टमाटर, कटा हुआ

  • 1/2 छोटी लाल प्याज, बारीक कटी हुई

  • 1 चम्मच बारीक कटा धनिया

  • 1/4 मिर्च काली मिर्च, कटी हुई

  • 1/2 लहसुन की कली बारीक कटी हुई

  • 1/8 चम्मच काली मिर्च

  • 1/8 चम्मच नमक

  • 1/8 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

  • 1-1 / 2 चम्मच ताजा नींबू का रस

ग्रिल्ड वेजिटेबल

  • 1/2 लाल प्याज 1/2 इंच स्लाइस में कटी हुई

  • 1/2 लाल शिमला मिर्च

  • 1-1 / 2 चम्मच जैतून का तेल

  • 1/8 चम्मच नमक

  • 1/4 चम्मच लहसुन कटा हुआ

लेमन ड्रेसिंग

  • 1/4 कप लो फैट दही

  • 1 चम्मच ताजा नींबू का रस

सलाद

  • 2 कप हरी पत्तेदार सलाद

  • 1 कप कच्ची लाल गोभी

  • 1 कप कच्चे पालक की पत्तियां

मैरीनेड के लिए विधि

चिकन को छोड़कर सामग्री में बतायी गयी सभी चीजों को एक छोटे कटोरे में डाल दें और इन्हें अच्छी तरह मिला लें। ब्रेस्ट चिकन को एक बड़े कटोरे में रखें। अब सारी चीजों के मिश्रण को इस बड़े कटोरे में पलट लें और अच्छी तरह मिला लें। कटोरे को एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।

साल्सा के लिए विधि

सामग्री में बतायी गयी सभी चीजों को एक कटोरे में डाल लें और इसे ढककर फ्रिज में रख दें।

ग्रिल्ड वेजिटेबल के लिए विधि

सामग्री में बतायी गयी सभी चीजों को एक चम्मच जैतून तेल में टॉस करके एक कटोरे में डालकर अलग रख दें।

लेमन ड्रेसिंग के लिए विधि

दही में दो बड़े चम्मच नींबू का रस मिलाकर फेंट लें और उसे ढककर फ्रिज में रख लें।

मसालेदार चिकन पकाने के लिए

लाल मिर्च और प्याज को भूरा होने तक तलें। ग्रिल से चिकन और सब्जियां निकालें। ग्रील्ड पेपर को पतली स्ट्रिप्स में टुकड़ा कर लें।

सलाद के पत्तों को टॉस कर लें। इसमें चिकन, ग्रिल्ड पेपर, प्याज और साल्सा मिलाएं। लेमन ड्रेसिंग के साथ परोसें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source