Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वज़न घटाने के लिए हेल्दी रेसिपी: दलिया सलाद

वेट लॉस रेसिपी!

वज़न घटाने के लिए हेल्दी रेसिपी: दलिया सलाद

Written by Mousumi Dutta |Updated : April 19, 2017 7:03 PM IST

भारत में दलिया बहुत ही लोकप्रिय है। साधारणतः बच्चों को यह लपसी के रूप में दिया जाता है। बड़ों को भी यह खाना चाहिए क्योंकि इसमें फैट कम होने के साथ फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। साथ ही, मधुमेह-ग्रस्त रोगियों के लिए भी यह अच्छा होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि वज़न कम करने वालों के लिए यह सबसे उपयुक्त खाद्द है। चलिए सादे दलिये को हम सलाद का रूप देते हुए कुछ ज़्यादा पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्द्धक बनाते हैं। रेसिपी इस प्रकार है-

सामग्री:

  • 30 ग्राम दलिया
  • 1 बड़ा चम्मच ताजे कटे हुए धनिये के पत्ते
  • 1 बड़ा चम्मच ताजे कटे हुए पुदीने के पत्ते
  • ½ प्याज़, कटा हुआ
  • 1 छोटा टमाटर, कटा हुआ
  •  2 छोटे चम्मच नींबू का रस
  • 1 छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल
  • नमक
  • काली मिर्च पावडर
  • एक चुटकी दालचीनी पावडर

विधि:

Also Read

More News

  1. प्रेशर कुकर में दो कप पानी लें और दलिये को उसमें पकाएं।
  2. बोल में कटा हुआ प्याज़, टमाटर, धनिया, पुदीना, ऑलिव ऑयल, नींबु का रस, काली मिर्च का पावडर, दालचीनी पावडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। 
  3. अब उसमें दलिया डालकर अच्छी तरह से मिलायें और तुरन्त परोसें।

कैलोरीज़: 135 किलोकैलोरी

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

दलिया सलाद की रेसिपी नेहा चांदना से ली गई है। 

About the Author

... Read More