वीनिंग रेसिपी : सब्जियों का सूप और मैस्ड आलू

अपने छोटे बच्चे को खिलायें हरी सब्जियों से भरपूर यह पौष्टिक डिश !

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

छोटे बच्चों को खाना खिलाते समय इस बात का ज़रूर ध्यान रखें की आप उन्हें जो भी खिलायें वह स्वाद के अलावा पौष्टिकता से भी भरपूर हो साथ ही उन्हें ऐसी चीजें ही खिलायें जो आसानी से पच जाये। जब बच्चे शुरुवात में खाना खाना शुरू करते हैं तो उस समय उनके शरीर को पोषक तत्वों और विटामिन की बहुत ज़रूरत होती है क्योंकि ये उनके शरीर के विकास के लिये बहुत ज़रूरी होता है। आज हम यहाँ आपको ऐसी ही एक हेल्दी वेजिटेबल सूप की रेसिपी बता रहे हैं जिसमें उबली हुई हरी सब्जियों का इस्तेमाल किया गया है। हरी बीन्स, गाजर और चुकंदर से तैयार इस वेजिटेबल सूप को आप अपने बेबी को डिनर के पहले या दिन में कभी भी खिला सकती हैं पर्याप्त उर्जा और ज़रूरी मिनरल से भरपूर यह सूप स्वाद में लाजवाब होने के कारण, जल्दी ही यह आपके बच्चे की पसंदीदा डिश बन जायेगी। आइये जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी :

सामग्री :

  • 1 उबला आलू मैश किया हुआ

  • ½ कप चुकंदर

  • ½ कप गाजर

  • ½ कप हरी बीन्स

  • पानी आवश्यकतानुसार

  • बादाम पाउडर (वैकल्पिक)

  • नमक (वैकल्पिक, एक साल तक की उम्र वाले बच्चों को नमक से दूर रखें )

बनाने की विधि:

  • एक प्रेशर कुकर में सभी सब्जियों को 5 से 10 मिनट तक उबालें, फिर आंच से हटा दें।

  • फिर उन्हें अच्छे से मैश करें और ज़रूरत के हिसाब से उसमें पानी मिलाकर मिश्रण को पतला बना लें।

  • अब इस मिश्रण में मैश किये हुए आलू को मिला दें। इससे आपके बनाये हुए सूप का स्वाद भी बढ़ जायेगा।

  • अब अपने बच्चे को चम्मच से यह सूप खिलायें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूपहै।

चित्र स्रोत – Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source