'आलू, गाजर और मटर' की ख़ास डिश- वीनिंग रेसेपी

अगर आप अपने बच्चे को सब्ज़ी खिलाना शुरू कर रहे हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए फायदेमंद साबित होगी!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

बच्‍चे को जब सब्‍ज़ी खिलाना शुरु करते हैं, तो ज्‍यादातर लोग आलू से इसकी शुरुआत करते हैं। आलू नरम होता है और बच्‍चा इसे आसानी से निगल लेता है। माता-पिता अपने बच्‍चे को आठ महीने का होने के बाद उसे मैश किया हुआ आलू खिलाना शुरु कर सकते हैं। आलू का स्‍वाद फीका होता है इसलिए आप इसे ज्‍यादा स्‍वादिष्‍ट और पौष्टिक बनाने के लिए इसमें गाजर और मटर भी मिला सकते हैं। गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है, जिससे स्किन पर चमक आती है, आंखो को दुरुस्‍त रखने में मदद मिलती है और शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं। आलू में प्रोटीन बहुत कम, पर कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। आलू पाचन शक्ति बढ़ाने में सहायक हैं। इसलिए बच्चों को आहार में आलू दिये जाते हैं, क्योंकि यह पचाने में आसान और शरीर को शक्ति भी देते हैं। यकीनन इस वीनिंग रेसिपी को आपका बच्‍चा अधिक पसंद करेगा। इसे कैसे बनाते हैं , आइए जानते हैं: पढ़ें: सेब और बादाम का खीर : वीनिंग रेसिपी

सामग्री

  • आधा कप छिला हुआ उबला आलू
  • आधा कप छिली हुई उबली गाजर
  • आधा कप उबले हुए मटर
  • स्वाद के लिए नमक (वैकल्पिक)

बनाने की विधि:

  • सभी सब्जियों को अलग से धो लें।
  • उसके बाद आलू और गाजर को छील लें।
  • इन्‍हें एक बार फिर अच्‍छे से धो लें।
  • इन्‍हें छोटे टुकड़ों में काटें और एक तरफ रख दें।
  • सारी सब्जियों को कूकर में डालें और इसमें डेढ़ कप पानी डालें।
  • स्‍वाद के लिए थोड़ा नमक भी मिला सकते हैं।
  • अगर आप चाहें तो एक स्‍कूप बादाम पाउडर भी मिला सकते हैं।
  • अब इन्‍हें प्रेशर कूकर में पांच से दस मिनट तक पकाएं।
  • बच्‍चे को ठंडा करके खिलाएं।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source