... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST
Read this in English.
शिशु जब छह महीने के हो जाते हैं तब उन्हें दूध के साथ-साथ कुछ और नर्म और पौष्टिक चीज़ें खाने के लिए दी जाती हैं। जैसे फलों में सेब, गाजर, केला, अनाज आदि को दूध या माँ के दूध के साथ-साथ देने की कोशिश की जाती है, इनको वीनिंग फूड्स कहते हैं। अगर आप इस कश्मकश में हैं कि कैसे अपने शिशु को वीनिंग फूड खिलायें तो मेरे इस फेवरेट वीनिंग रेसिपी को ट्राई करें। अगर आप अपने शिशु को दो साल के उम्र तक गाय का दूध देना नहीं चाहते हैं तो एक्सपर्ट और डब्ल्यूएचओ के सलाह के अनुसार दूध के जगह पर मिल्क पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मैं खीर बनाने के लिए मिल्क पाउडर का इस्तेमाल करती हूं जो इस खीर के डिश को और भी टेस्टी बना देती है।
सामग्री
• 1 सेव छिलका छुड़ाकर बारीक कटा हुआ
• 7-8 बादाम रात भर भिगाया और छिलका छुड़ाया हुआ
• 1 ½ कप दूध या दो स्कूप मिल्क पाउडर
• स्वादानुसार गुड़
विधि
• एक पैन में दूध डालकर उबालें और उसमें प्यूरे किया हुआ या बारीक काटा हुआ सेव डालकर उबलने दें।
• भिगे हुए बादाम को पीसकर पेस्ट बना लें और उसको दूध में डालें।
• दस से पंद्रह मिनट तक इस मिश्रण को उबलने दे और गाढ़ा होने के लिए छोड़ दें। अगर खीर ज्यादा गाढ़ा हो गया है तो अपने ज़रूरत के अनुसार थोड़ा-सा दूध या पानी डालकर पतला कर लें।
• अगर आप चाहे तो इसमें स्वाद लाने के लिए चीनी, शहद या दालचीनी के जगह पर गुड़ भी डाल सकती है। जबकि मैं ऐसे ही नैचुरल टेस्ट के वीनिंग फूड्स देना ही पसंद करती हूँ क्योंकि इतने छोटे शिशु को किसी भी प्रकार का स्वीटनर देना अच्छा नहीं होता है।
• आप इस खीर में किशमिश भी डाल सकती हैं। किशमिश डालने के बाद इसको खीर में अच्छी तरह से मिला लें।
• आंच पर से उतारकर ठंडा होने के लिए रख दें। शिशु को पहले एक चम्मच करके खिलायें। फिर धीरे-धीरे मात्रा को बढ़ाते रहें।
टिप- अगर आप मिल्क पाउडर का इस्तेमाल कर रही हैं तो दो स्कूप पाउडर को 500 एमएल या 1½ कप पानी में डालें और उसमें सेब का प्यूरे तथा बादाम का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को दो-तीन मिनट तक उबालने के बाद आंच पर से उतार दें और नैचुरली ठंडा होने के लिए रख दें।
मूल स्रोत-Weaning recipe: Apple badam kheer
अनुवादक – Mousumi Dutta
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।