Healthy Weaning Recipe: एक हेल्दी वीनिंग रेसिपी है गाजर का हलवा, इस तरह बनाएं बच्चों के लिए यह पौष्टिक डिश
Healthy Weaning Recipe: एक हेल्दी वीनिंग रेसिपी है गाजर का हलवा, इस तरह बनाएं बच्चों के लिए यह पौष्टिक डिश
Healthy Weaning Recipe: गाजर सर्दियों में शरीर को हेल्दी रहने में मदद करती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यह पारम्परिक स्वीट डिश बड़ों के साथ बच्चों के लिए भी समान रूप से फायदेमंद है। इसे, छोटे बच्चों को खिलाने से ना केवल उन्हें गाजर के सभी हेल्दी फायदे मिलेंगे। बल्कि, इससे बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद होती है। इससे, बच्चों को ठंड लगने से भी बचाया जा सकता है।
Written By: Sadhna Tiwari | Published : December 22, 2019 7:00 PM IST
बच्चों के लिए गाजर का हलवा बनाते समय कुछ छोटी-मोटी बातों का ध्यान रखें।
गाजर का हलवा एक हेल्दी वीनिंग (Healthy Weaning Recipe) रेसिपी है। सर्दियों में गाजर का हलवा (Gajar ka halwa) खासतौर पर तैयार किया जाता है। क्योंकि, गाजर सर्दियों में शरीर को हेल्दी रहने में मदद करती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यह पारम्परिक स्वीट डिश (Gajar ka halwa) बड़ों के साथ बच्चों के लिए भी समान रूप से फायदेमंद है।
नन्हें-मुन्नों को खिलाएं गाज़र का हलवा (Gajar ka halwa), सर्दियों में रहेंगे हेल्दी(Healthy Weaning Recipe):
इसे, छोटे बच्चों को खिलाने से ना केवल उन्हें गाजर (Healthy Weaning Recipe) के सभी हेल्दी फायदे मिलेंगे। बल्कि, इससे बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद होती है। इससे, बच्चों को ठंड लगने से भी बचाया जा सकता है। बस, बच्चों के लिए गाजर का हलवा (Gajar ka halwa) बनाते समय कुछ छोटी-मोटी बातों का ध्यान रखें।
हेल्दी गाजर का हलवा बनाने के लिए इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी (Healthy Weaning Recipe) :
गाजरों को छील कर, साफ करें और कद्दूकस करके रख लें। ऐसे ही, नारियल को भी कद्दूकस करें।
एक मोटे बर्तन में 3-4 चम्मच देसी घी गर्म होने के लिए रखें। जब, घी गर्म हो जाए, तो इसमें किशमिश और काजू को फ्राई करें। काजू-किशमिश को बाहर निकाल कर ठंडा होने के लिए रखें।
अब, इसी बर्तन में कद्दूकस किया हुआ गाजर डालें। इसे, अच्छी तरह भूनें। इसमें, कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और एक गिलास पानी डालकर 10 मिनट पकने दें। फिर, इसमें इलायची पाउडर और एक गिलास दूध डालें। 5 मिनट और पकने दें। (Healthy Weaning Recipe)
जब, गाजर पक जाए तो इसमें गुड़ का पाउडर मिलाएं। फिर, 5-8 मिनट और पकने दें। जब, गाजर का मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसमें काजू-किशमिश डाल दें।
अगर, गाजर का मिश्रण बहुत गाढ़ा हो जाए और कच्चा ही लग रहा हो तो, थोड़ा दूध और डालकर इसे 4-5 मिनट और पकने दें। फिर, आंच बंद कर इसे ठंडा होने दें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.