हेल्दी रेसिपी: बेक्ड गुझिया

गुझिया हेल्दी तरीके से कैसे बनाया जाता है, क्या आप जानते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English.

गुझिया एक ऐसा पकवान है जो ज्यादा मीठा भी नहीं होता और बहुत दिनों तक इसे रखा भी जा सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह रेसिपी होली हो या दिवाली या कोई भी त्योहार है लोग इसको बनाना नहीं भूलते हैं। अगर आप बहुत डायट कॉन्शियस हैं और इस वजह से इसे खाने से बचते हैं तो इस नजरिये को ध्यान में रखकर हम आपके लिए एक हेल्दी रेसिपी बेक्ड गुझिया लाए हैं।

सामग्री

आटे के लिए:

1 कप गेहूं का आटा

1 कप ऑल पर्पस फ्लाउर

3 बड़े चम्मच घी

½ छोटा चम्मच नमक

4 बड़े चम्मच दूध

फिलिंग के लिए

1 कप ग्रेट किया हुआ नारियल

1 कप क्रम्बल्ड पनीर

¼ कप किशमिश

1 कप पाउडर शुगर

½ छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर

½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर

½ छोटा चम्मच जायफल पाउडर

विधि

• घी,पानी और नमक डालकर आटे को मुलायम लेकिन टाइट गूंथ लें। तीस मिनट के लिए अलग रख दें।

• नारियल को ग्रेट करने के बाद ब्राउन होने तक हल्का भून लें। फिर उसमें पनीर डालकर मेल्ट होने तक दोनों को अच्छी तरह से मिला लें।

• उसके बाद मिश्रण में पाउडर किया हुआ चीनी और मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला लें और ठंडा होने के लिए रख दें।

• अब गूंदे हुए आटे का छोटा गोला बना लें और उनका छोटा-छोटा चपाती जैसा बना लें।

• चपाती के बीच में मिश्रण को रखकर दूध का सहारा लेकर किनारों को मोड़ लें।

• एक बार सब बन जाने के बाद बेकिंग ट्रे में रखकर प्रीहिटेड ओवन में रख दें।

• लगभग बीस मिनट तक 375 डिग्री सेंटीग्रेड में रखें और यह देख लें कि वह सुनहरा भूरा रंग का हो जाय।

• अब गुझिया परोसने के लिए तैयार हैं।

मूल स्रोतHoli recipe — Baked gujiya

अनुवादक - Mousumi Dutta

चित्र स्रोत - Shutterstock image


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source