हरी मटर का सूप: हेल्दी सूप की रेसिपी

सर्दी के दिनों के लिए हेल्दी सूप रेसिपी!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English.

अनुवादका: Mousumi Dutta.

छोटे-छोटे मटर के दानों के बारे में जितना कहे कम होगा। हर छोटे दानों में पौष्टिकता भरपूर मात्रा में मौजूद रहता है, जो शरीर को हेल्दी बनाने में अहम् भूमिका निभाता है। सर्दी के दिनों में हरे-हरे मटर न सिर्फ आपके दिल को हेल्दी बनाते हैं वरन् बीमारियों से लड़ने के लिए इम्युनिटी पावर को बढ़ाते हैं। हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ बढ़ते उम्र के लक्षणों को कम करते हैं। ये तो रहे हरे मटर के बारे में लेकिन आप सोच रहे होंगे कि मटर की सब्ज़ी बनाकर तो बोर हो गए हैं तो नया क्या बनायें। तो लीजिए आपके लिए ये रहा हरे मटर के सूप की रेसिपी जो स्नैक टाइम पर ले सकते हैं या बीमार पड़ने पर भी मरीज़ को दे सकते हैं।

सामग्री

12 ताजे पुदीने के पत्ते

1 कप छिलका छुड़ाया हुआ मटर

¼ कप मीठे कॉर्न के दानें

3 कप सब्ज़ी का शोरबा

1 छोटा चम्मच मक्खन

2 लहसुन की कलियां बारीक कटी हुई

1 प्याज़ बारीक कटा हुआ

नमक स्वादानुसार

½ छोटा चम्मच सफेद मिर्च पाउडर

1 कप दूध

विधि

• मिक्ज़र जार में हरे मटर, पुदीने के पत्ते और सब्ज़ी का शोरबा अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।

• एक पैन में मक्खन गर्म करें और उसमें लहसुन और प्याज़ डालकर भूनें।

•उसके बाद उसमें प्यूरे, नमक और सफेद मिर्च का पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाकर उबलने दें।

• मिश्रण थोड़ा-सा ठंडा करने के बाद फिर एक पैन में डालकर उसमें बचा हुआ शोरबा, दूध डालकर हिलाते हुए पकायें।

• एक दूसरे पैन में कॉर्न के डालकर नमक और पानी डालकर उबालें।

• अब सर्व करने के लिए सूप बाउल में कॉर्न डालकर ऊपर से मटर का सूप डाल दें।

• लीजिए हेल्दी सूप तैयार है।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source