hamburger icon
A
Read in English

हेल्दी रेसिपी: ब्रोकली-गार्लिक सूप

मॉनसून के लिए हेल्दी सूप रेसिपी।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST

कभी-कभी आप एक ही तरह के टमैटो और वेजिटेबल सूप पीकर बोर हो जाते हैं। ऐसी बोरियत को मिटाने के लिए हम आपके लिए लाए हैं ख़ास ब्रोकली-गार्लिक सूप। ये न सिर्फ हेल्दी होता है बल्कि इसको बनाना भी आसान है। इस सूप को पीते हुए बरसात के मौसम का लुत्फ़ उठायें। (आप मिक्सड वेजिटेबल सूप भी ट्राइ कर सकते हैं।)

सामग्री-

1 ब्रोकली टुकड़ों में कटी हुई

12 लहसुन दो टुकड़ों में कटे हुए

2 छोटे चम्मच ऑलिव ऑयल

1 प्याज़ कटी हुई

1 तेजपत्ता

1 आलू छिला और कटा हुआ

3 कप सब्ज़ी का शोरबा

नमक स्वादानुसार

काली मिर्च स्वादानुसार

1 कप दूध

1 छोटा लाल शिमला मिर्च कटी हुई

विधि-

• एक पैन में एक छोटा चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर गर्म कर लें और उसमें लहसुन डालकर तब तक भूनें जब तक कि वह जल न जाये। अब उसमें प्याज़ औेर तेज़पत्ता डालकर एक मिनट तक और पकायें।

• अब उसमें आलू, सब्जी का शोरबा, नमक और काली मिर्च का पाऊडर डालें। जब यह मिक्सचर उबलने लगे तब उसको ढककर तब तक पकायें जब तक कि आलू पूरी तरह से पक न जायें। तेजपत्ता निकालकर उसमें ब्रोकली डालें। अब इसको कम आंच पर दो मिनट तक पकने दें।

• इस मिक्सचर को थोड़ा ठंडा कर मिक्सी में ब्लेंड कर लें। इसके बाद दूध डालकर उबालें।

• एक दूसरे पैन में ऑलिव ऑयल डालें और उसमें शिमला मिर्च डालकर पकायें।

• अब इस सूप को एक सर्विंग बाउल में डालें और बीच में लाल शिमला से सजाकर परोसें।

[videoinfinite id="IsYr9xRV2eo" height="400" width="600"]

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com

चित्र स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।