Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
पास्ता के दीवाने सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े लोग भी हैं। इसे बनाना तो आसान है लेकिन इसे बनाने में कई बर्तनों का इस्तेमाल करना पड़ता है जैसे कि एक पास्ता उबालने के लिए दूसरा इसे पकाने के लिए और तीसरा दोनों को मिलाने के लिए। अगर आप इन्हीं कारणों की वजह से घर पर पास्ता नहीं बनाते हैं तो परेशान न हों। हम आपकी मुश्किल आसान किये देते हैं। इस रेसिपी में पास्ता बनाने के लिए अलग अलग नहीं बल्कि एक ही बर्तन का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
इसे सिर्फ बनाना ही आसान नहीं है बल्कि यह पास्ता काफी पौष्टिक भी है। इसमें होल वीट पास्ता का इस्तेमाल किया गया है जिसमें पोषक तत्वों की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसमें फाइबर की मात्रा सामान्य पास्ता की तुलना में बहुत ज्यादा होता है जिस वजह से इसका सेवन से आपके पाचन तंत्र पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। आइये जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी :
सामग्री :
बनाने की विधि :
एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें कूटी हुई लहसुन, लाल मिर्च और इटैलियन सीजनिंग डालें। जब लहसुन सुनहरे रंग की हो जाए तो इसमें कटे हुए टमाटर डालें और पकाएं। थोड़ी देर पकाने के बाद इसमें टोमेटो पल्प डालें और फिर इसमें पास्ता मिलाकर इसे चलायें। पैन में पूरा पानी भर दें जिसमें पास्ता पूरी तरह समां जाए। अब इसमें नमक डाल दें और फिर तेज आंच पर कुछ देर पकने दें।
जब पानी उबलने लगे तो थोड़ी थोड़ी देर पर चमचे की मदद से इसे चलाते रहें जिससे पास्ता चिपके नहीं। इस बात का ध्यान रखें कि पास्ता का पानी पैन में ही रहना चाहिए क्योंकि ये पास्ता बेस की तरह काम करेगा। अब आंच बंद कर दें और ऊपर से तुलसी की कुछ पत्तियां डालकर सजाएं। आप चाहे तो काली मिर्च पाउडर भी छिड़क सकते हैं। जिन्हें चीज पसंद है वो अब इसमें ऊपर से चीज डाल सकते हैं। बस आपका लजीज पास्ता पूरी तरह तैयार है।
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock