हेल्दी रेसिपी : राजगीरा लॉलीपॉप

घर पर लॉलीपॉप बनाना चाहते हैं? इस रेसिपी को ट्राइ करें।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST

गर्मी में बच्चे कुछ न कुछ नया खाना चाहते हैं। राजगीरा लॉलीपॉप उनके गर्मी की छुट्टियों को और भी मजेदार बना देगा। यह रेसिपी मिनटों में बन जाता है और यह हेल्दी भी होता है।

सामग्री

½ कप राजगीरा

2-3 बड़े चम्मच पिघला हुआ चॉकलेट

2-3 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लेक्स

ज़रूरत के अनुसार कैंडीज

1 बड़ा चम्मच सफेद पिघला हुआ चॉकलेट

5-6 चेरीज़

विधि

• राजगीरे को एक कढ़ाही में डालें और ढक्कन से ढक दें।

• जैसे ही राजगीरा फूटने लगे उसको एक बाउल में डालकर ठंडा होने के लिए रख दें।

• ठंडा होने के बाद उसमें पिघला हुआ चॉकलेट डालें और अच्छी तरह से मिला लें।

• इसके बॉल्स तैयार होने के बाद फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।

• अब एक प्लेट में चेरीज़ और कैन्डीज़ डालें और उसके ऊपर लॉलीपॉप्स रखें।

• उसके बाद लॉलीपॉप्स को पिघली हुई चॉकलेट और कैन्डीज़ से सजा दें।

• अब आपका लॉलीपॉप बच्चों को देने के लिए तैयार है।

[videoinfinite id="m-Xrx1WcXKE" height="400" width="600"]

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source